तरनतारन में भारत-पाक सीमा पर मिली पिस्तौल:BSF-पुलिस ने कारतूस भी बरामद किए, पीली टेप लगे पैकेट से निकला सामान

तरनतारन में भारत-पाक सीमा पर मिली पिस्तौल:BSF-पुलिस ने कारतूस भी बरामद किए, पीली टेप लगे पैकेट से निकला सामान

तरनतारन के पट्टी में भारत-पाक सरहद पर स्थित गांव डल से बीएसएफ और पुलिस ने एक पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। यह पिस्तौल 30 बोर की चाइना मेड एम-20 मार्का कैल है। थाना खालड़ा के एएसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि बीएसएफ अधिकारी मोहन लाल (इंस्पेक्टर, 115 बीएन बाबा पीर) और उनकी टीम गुरुवार रात गांव डल के खेत में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें पीले रंग की टेप लगा एक पैकेट मिला। बरामद सामान को खालड़ा पुलिस के हवाले किया
पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें चाइना मेड 30 बोर की पिस्तौल मार्का कैल एम-20, एक मैगजीन और कारतूस मिले। बरामद सामान को खालड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया। एएसआई शिंगारा सिंह के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत मामला नंबर 260 दर्ज कर लिया है। अज्ञात व्यक्ति ने पाकिस्तान से मंगवाए थे
पुलिस का कहना है कि यह पिस्तौल और मैगजीन किसी अज्ञात व्यक्ति ने पाकिस्तान से मंगवाए थे। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *