पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में कारोबारी लेनदेन को लेकर दो पुराने पार्टनर आमने-सामने हैं। कारोबारी नीरज कुमार जैन ने अपने पुराने पार्टनर आशीष रंजन पर धमकी, गाली-गलौज और रुपए नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसके पुरी थाने में आरोपी के खिलाफ भी शिकायत दी है। वहीं, आशीष रंजन ने भी नीरज कुमार जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनके आवेदन में चेक बाउंस से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। फेस कॉल और वीडियो कॉल पर धमकी देने का आरोप नीरज कुमार जैन की ओर से पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, आशीष रंजन कथित तौर पर फेस कॉल और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें धमकी दे रहे हैं। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। नीरज ने कारोबारी लेनदेन से जुड़े रुपए नहीं देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने लगाया चेक बाउंस का आरोप वहीं, आशीष रंजन की ओर से दी गई शिकायत में नीरज कुमार जैन पर चेक बाउंस से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत आने के बाद मामला कारोबारी लेनदेन और भुगतान विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस बोली- दोनों पक्षों के आवेदन मिले एसके पुरी थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। दोनों एक-दूसरे पर रुपए के लेनदेन और धमकी देने के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतों में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में कारोबारी लेनदेन को लेकर दो पुराने पार्टनर आमने-सामने हैं। कारोबारी नीरज कुमार जैन ने अपने पुराने पार्टनर आशीष रंजन पर धमकी, गाली-गलौज और रुपए नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसके पुरी थाने में आरोपी के खिलाफ भी शिकायत दी है। वहीं, आशीष रंजन ने भी नीरज कुमार जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनके आवेदन में चेक बाउंस से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। फेस कॉल और वीडियो कॉल पर धमकी देने का आरोप नीरज कुमार जैन की ओर से पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, आशीष रंजन कथित तौर पर फेस कॉल और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें धमकी दे रहे हैं। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। नीरज ने कारोबारी लेनदेन से जुड़े रुपए नहीं देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने लगाया चेक बाउंस का आरोप वहीं, आशीष रंजन की ओर से दी गई शिकायत में नीरज कुमार जैन पर चेक बाउंस से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत आने के बाद मामला कारोबारी लेनदेन और भुगतान विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस बोली- दोनों पक्षों के आवेदन मिले एसके पुरी थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। दोनों एक-दूसरे पर रुपए के लेनदेन और धमकी देने के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतों में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

