गयाजी में छड़-सीमेंट व्यवसायी से मारपीट:दुकान से 15 लाख की लूट का आरोप; नोट गिनने वाली मशीन और प्रिंटर भी तोड़ा

गयाजी में छड़-सीमेंट व्यवसायी से मारपीट:दुकान से 15 लाख की लूट का आरोप; नोट गिनने वाली मशीन और प्रिंटर भी तोड़ा

गयाजी-फतेहपुर रोड पर भूसुंडा के पास छड़-सीमेंट कारोबारी प्रमोद कुमार गुप्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है दुकान में तोड़फोड़ कर करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। इस संबंध में पीड़ित ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रमोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को अपनी दुकान पर था। तभी रामनंदन शर्मा, उनके बेटे कन्हैया शर्मा और कुछ अन्य लोग दुकान पर आए। आते ही उनसे रंगदारी मांगी। जब उन्होंने रंगदारी देने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दुकान में रखी नोट गिनने वाली मशीन, प्रिंटर और मुख्य गेट का शीशा तोड़ दिया गया। अचानक हुई इस घटना से दुकान में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी जमा हो गए। पीड़ित के अनुसार, घटना के समय काउंटर के पास एक थैले में करीब 15 लाख रुपए नकद रखे थे। मारपीट और तोड़फोड़ के दौरान यह रकम भी अपने साथ ले गए। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच की मांग पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से घटना के दौरान दुकान में पहुंचे लोगों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सकती है। साथ ही दुकान में मौजूद कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर भी मामले की सच्चाई सामने लाई जा सकती है। व्यवसायी ने पुलिस से यह भी मांग की है कि दुकान में क्षतिग्रस्त किए गए सामान का आकलन कराया जाए। नोट गिनने वाली मशीन, प्रिंटर और गेट के शीशे को हुए नुकसान का भी मूल्यांकन कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। गयाजी-फतेहपुर रोड पर भूसुंडा के पास छड़-सीमेंट कारोबारी प्रमोद कुमार गुप्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है दुकान में तोड़फोड़ कर करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। इस संबंध में पीड़ित ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रमोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को अपनी दुकान पर था। तभी रामनंदन शर्मा, उनके बेटे कन्हैया शर्मा और कुछ अन्य लोग दुकान पर आए। आते ही उनसे रंगदारी मांगी। जब उन्होंने रंगदारी देने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दुकान में रखी नोट गिनने वाली मशीन, प्रिंटर और मुख्य गेट का शीशा तोड़ दिया गया। अचानक हुई इस घटना से दुकान में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी जमा हो गए। पीड़ित के अनुसार, घटना के समय काउंटर के पास एक थैले में करीब 15 लाख रुपए नकद रखे थे। मारपीट और तोड़फोड़ के दौरान यह रकम भी अपने साथ ले गए। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच की मांग पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से घटना के दौरान दुकान में पहुंचे लोगों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सकती है। साथ ही दुकान में मौजूद कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर भी मामले की सच्चाई सामने लाई जा सकती है। व्यवसायी ने पुलिस से यह भी मांग की है कि दुकान में क्षतिग्रस्त किए गए सामान का आकलन कराया जाए। नोट गिनने वाली मशीन, प्रिंटर और गेट के शीशे को हुए नुकसान का भी मूल्यांकन कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *