जैसलमेर में 2023 के बाद दूसरी बार भीषण गर्मी:सितंबर में पारा पहुंचा 43.2 डिग्री के पार, किसानों की बढ़ी चिंता

जैसलमेर में 2023 के बाद दूसरी बार भीषण गर्मी:सितंबर में पारा पहुंचा 43.2 डिग्री के पार, किसानों की बढ़ी चिंता

जैसलमेर में सितंबर के आखिरी दिनों में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के 10 साल के आंकड़ों के अनुसार सितंबर में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचने का यह दूसरा मौका है। इससे पहले 2023 में सितंबर में रिकॉर्ड 43.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। अब 24 सितंबर को तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे पिछले कई साल के रिकॉर्ड टूट गए। बारिश थमने से फसलों पर असर
बारिश पूरी तरह थमने और शुष्क हवाओं के चलते जैसलमेर, बाड़मेर के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया है। मानसूनी तंत्र कमजोर पड़ने और 14 अगस्त के बाद बारिश नहीं होने से जिले में औसत 168 मिमी के मुकाबले महज 92 मिमी बारिश हुई है। इससे किसानों की उम्मीदों को झटका लगा है और फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बढ़ा तापमान
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में बने एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसूनी तंत्र के अत्यधिक कमजोर होने से तापमान में यह असामान्य बढ़ोतरी हुई है। अगले कुछ दिनों तक जैसलमेर और आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। 41 से 43 डिग्री तक रह सकता है दिन का तापमान
दिन में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप के कारण चुभने वाली गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद मिल सकती है राहत
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जब तक उत्तरी हवाओं का प्रभावी असर शुरू नहीं होता, तब तक दोपहर की गर्मी से खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *