नवादा में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई पर हमला:3 बाइक से आए 9 युवकों ने पिस्टल से पीटा, चाकू-ब्लेड से वार; भाई को गोली मारने की धमकी

नवादा में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई पर हमला:3 बाइक से आए 9 युवकों ने पिस्टल से पीटा, चाकू-ब्लेड से वार; भाई को गोली मारने की धमकी

नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में महिला कॉलेज के पास गुरुवार रात भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के भाई शैलेंद्र कुमार पर हमला किया गया। शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह बाइक से नगर परिषद अध्यक्ष के घर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान महिला कॉलेज के पास तीन बाइक पर सवार करीब नौ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पिस्टल से मारपीट की और फिर चाकू व ब्लेड से हमला किया। भाई के नाम पर गोली मारने की धमकी का आरोप शैलेंद्र ने पुलिस और पत्रकारों को बताया कि हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक बाइक नीले रंग की अपाचे थी और उसकी नंबर प्लेट पर प्लास्टिक लगा था। शैलेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने उनके भाई धर्मेंद्र चौधरी का नाम लेते हुए गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष टिंकू चौधरी का नाम लेकर भी गाली-गलौज की गई। अस्पताल पहुंचे डीएसपी और थाना प्रभारी घटना के बाद शैलेंद्र को हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। जानकारी मिलते ही डीएसपी सुरेश प्रसाद और थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने शैलेंद्र कुमार से घटना की जानकारी ली और डॉक्टर से उनकी हालत के बारे में भी पूछा। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें नवादा रेफर कर दिया गया। तीन बाइक से आए करीब 9 लोगों पर हमला करने का आरोप डीएसपी सुरेश प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि तीन बाइक पर सवार करीब नौ लोगों ने शैलेंद्र कुमार के साथ मारपीट और चाकू-ब्लेड से हमला किया है। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। डीएसपी ने बताया कि शैलेंद्र कुमार की हालत खतरे से बाहर है। नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में महिला कॉलेज के पास गुरुवार रात भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के भाई शैलेंद्र कुमार पर हमला किया गया। शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह बाइक से नगर परिषद अध्यक्ष के घर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान महिला कॉलेज के पास तीन बाइक पर सवार करीब नौ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पिस्टल से मारपीट की और फिर चाकू व ब्लेड से हमला किया। भाई के नाम पर गोली मारने की धमकी का आरोप शैलेंद्र ने पुलिस और पत्रकारों को बताया कि हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक बाइक नीले रंग की अपाचे थी और उसकी नंबर प्लेट पर प्लास्टिक लगा था। शैलेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने उनके भाई धर्मेंद्र चौधरी का नाम लेते हुए गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष टिंकू चौधरी का नाम लेकर भी गाली-गलौज की गई। अस्पताल पहुंचे डीएसपी और थाना प्रभारी घटना के बाद शैलेंद्र को हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। जानकारी मिलते ही डीएसपी सुरेश प्रसाद और थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने शैलेंद्र कुमार से घटना की जानकारी ली और डॉक्टर से उनकी हालत के बारे में भी पूछा। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें नवादा रेफर कर दिया गया। तीन बाइक से आए करीब 9 लोगों पर हमला करने का आरोप डीएसपी सुरेश प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि तीन बाइक पर सवार करीब नौ लोगों ने शैलेंद्र कुमार के साथ मारपीट और चाकू-ब्लेड से हमला किया है। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। डीएसपी ने बताया कि शैलेंद्र कुमार की हालत खतरे से बाहर है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *