पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा लटपौरी गांव के पास मुख्य सड़क पर हुआ। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के आम्ही गांव निवासी सुजीत कुमार (सूपेंदर मेहता के बेटे) और डंडिला गांव के मंजीत यादव (रूपन यादव के बेटे) के रूप में हुई है। अचानक बाइक हुई अनियंत्रित आम्ही गांव के मंटू कुमार (मंदीप यादव के बेटे) इस हादसे में जख्मी हुए हैं। तीनों दोस्त एक ही बाइक से जा रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने तोड़ा दम घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की गति तेज थी, जिस वजह से चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बाइक पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा लटपौरी गांव के पास मुख्य सड़क पर हुआ। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के आम्ही गांव निवासी सुजीत कुमार (सूपेंदर मेहता के बेटे) और डंडिला गांव के मंजीत यादव (रूपन यादव के बेटे) के रूप में हुई है। अचानक बाइक हुई अनियंत्रित आम्ही गांव के मंटू कुमार (मंदीप यादव के बेटे) इस हादसे में जख्मी हुए हैं। तीनों दोस्त एक ही बाइक से जा रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने तोड़ा दम घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की गति तेज थी, जिस वजह से चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बाइक पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

