लुधियाना में कल से धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा:पहली बार पहुंचेंगे शहर,1 लाख स्क्वायर फीट में सज रहा पंडाल,70 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

लुधियाना में कल से धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा:पहली बार पहुंचेंगे शहर,1 लाख स्क्वायर फीट में सज रहा पंडाल,70 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

लुधियाना में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार लुधियाना में हनुमंत कथा सुनाएंगे। मंगलम वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी की ओर से पांच दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन 26 से 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। कथा का आयोजन चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान मिल्स के सामने GLADA ग्राउंड में होगा। 1 लाख स्क्वायर फीट में पंडाल सज रहा है। 70 हजार के करीब लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष वरिंदर सहगल ने बताया कि लुधियाना में पहली बार पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को हनुमान भक्ति के साथ भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंग सुनने का अवसर मिलेगा। हनुमान भक्ति और श्रीराम कथा के प्रसंग होंगे आयोजकों के अनुसार पांच दिनों तक चलने वाली कथा में भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना, श्रीराम कथा के प्रसंग, धार्मिक अनुष्ठान और भव्य दरबार आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ सनातन संस्कृति से जोड़ना बताया गया है। आयोजन समिति के मुताबिक कथा में भक्ति, संस्कार, सेवा और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े संदेश भी दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं को पादुका पूजन के माध्यम से पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लेने का अवसर मिलने की जानकारी भी दी गई है। पंजाब के अलग-अलग जिलों से पहुंचेंगे श्रद्धालु
आयोजकों का कहना है कि कथा में केवल लुधियाना ही नहीं, बल्कि पंजाब के अलग-अलग जिलों और आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बड़ी संख्या में लोगों के आने को देखते हुए आयोजन स्थल पर बैठने, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पार्किंग, सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग समितियां बनाई जा रही हैं। स्वयंसेवकों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि कथा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सिक्योरिटी के पुख्ता प्रबंध
बता दें कि इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां जमा होंगे तो जिला पुलिस पर भी सिक्टोरिटी का जिम्मा बहुत अधिक है। वहीं शहर में विशेषकर चंडीगढ़ रोड पर ट्रैफिक बाधित ना हो इसके लिए आज ट्रैफिक पुलिस विशेष 5 दिन का रूट मेप बनाएगी। इंटेलीजेंस की टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सीनियर अधिकारियों को पल-पल की रिपोर्ट भेज रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *