मध्य प्रदेश में 21 साल बाद फिर से सरकारी बसें दौड़ने जा रही हैं। आज से इसकी शुरुआत होने जा रही है। शुक्रवार से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी। इसके जरिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बस कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना है। इससे पहले मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसें चलतीं थीं जिन्हें 2005 में बंद कर दिया गया था। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ करेंगे। सबसे पहले देखिए बसों की तस्वीरें… ग्राम पंचायतों तक होगा विस्तार सरकार का लक्ष्य प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक परिवहन सेवा का विस्तार करना है। सेवा के तहत बसों में आधुनिक तकनीक और सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ संचालन की रियल-टाइम निगरानी की जाएगी। पहले साल 1,500 बसें, 2031 तक 15 हजार का लक्ष्य मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत पहले वर्ष 1,500 बसें संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद हर साल करीब 2,500 से 3,000 बसें बढ़ाने की योजना है। वर्ष 2031 तक प्रदेश में कुल 15 हजार बसें संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। PPP मॉडल पर चलेगी सेवा बसों का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया जाएगा। निजी बस ऑपरेटरों की भागीदारी बढ़ाने के लिए पारदर्शी अनुबंध प्रणाली और प्रोत्साहन योजनाएं लागू की जाएंगी।
निजी ऑपरेटरों को विज्ञापन और कार्गो जैसी गैर-किराया आय के जरिए अतिरिक्त कमाई का अवसर मिलेगा। इसके अलावा आधुनिक डिपो और टर्मिनल सुविधाओं का उपयोग भी किया जा सकेगा। बस संचालन को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन की ओर से सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम ने किया निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम बीएचईएल दशहरा मैदान पहुंचकर शुक्रवार को होने वाले सुगम परिवहन सेवा के राज्यस्तरीय शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच, सभा स्थल, बसों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन सचिव मनीष सिंह भी मौजूद रहे। अब जानिए बसों के रूट… अब जानिए क्यों बंद हुआ था MP राज्य परिवहन निगम… कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद भेल दशहरा मैदान में होने वाले कार्यक्रम में परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री और भगवान दास सबनानी आदि भी मौजूद रहेंगे। यह खबर भी पढ़ें… 25 सितंबर से एमपी में 350 सुगम बसें चलेंगी प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन योजना की शुरुआत 25 सितंबर को भोपाल से होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 350 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। निजी बस ऑपरेटरों के साथ अनुबंध कर इन बसों का संचालन किया जाएगा। सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश में 1 हजार बसें शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता दी जाएगी।पूरी खबर पढ़ें

