कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:दवा कारोबारी की हत्या बेटे ने कराई, पत्नी को फंसाया; मेयर के बेटे बोले-‘बंटी-टैक्स’ वसूलूंगा

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:दवा कारोबारी की हत्या बेटे ने कराई, पत्नी को फंसाया; मेयर के बेटे बोले-‘बंटी-टैक्स’ वसूलूंगा

नमस्कार, कानपुर की कल (गुरुवार) की 10 बड़ी खबरें…करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, हत्या बेटे सुब्रत ने करवाई थी। बहू शालू बेगुनाह निकली। वहीं, विवादों से घिरे मेयर प्रमिला पाण्डेय के बेटे ने कहा-मेरे नाम से पैसा कमाने वालों से ‘बंटी टैक्स’ वसूल कर रहूंगा। बाहर से आए नेता झूठा आरोप लगाकर षडयंत्र कर रहे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा स्क्रब टाइफस और स्वाइन फ्लू का एक-एक मरीज भी सामने आया है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें- 1. कानपुर में करोड़पति कारोबारी की हत्या बेटे ने कराई थी: बहू बेगुनाह निकली, बेटा बोला-पिता के कई महिलाओं से अफेयर थे करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या बेटे सुब्रत (35) ने करवाई थी। बहू शालू (32) बेगुनाह निकली। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- सुब्रत ही हत्या का मास्टरमाइंड है। बहू की रिहाई के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। पूछताछ में सुब्रत ने बताया- पिता रंगीन मिजाज के थे। कई महिलाओं से उनके संबंध थे। पढ़िए पूरी खबर… 2. कानपुर में विवादों से घिरे मेयर के बेटे का इंटरव्यू: बोले- मेरे नाम पर पैसा कमाने वालों से ‘बंटी-टैक्स’ वसूलूंगा, मानहानि के लिए तैयार रहें ‘मेरे नाम से पैसा कमाने वालों से ‘बंटी टैक्स’ वसूल कर रहूंगा…बाहर से आए नेता झूठा आरोप लगाकर षडयंत्र कर रहे हैं। बागी पार्षदों के आरोप सच हैं तो अब तक सबूत क्यों नहीं दिखा पाए। टारगेट किसी और को करके अफसर मलाई खा रहे हैं।’ यह कहना है कई विवादों में घिरे कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी का। पढ़िए पूरी खबर… 3. नगर निगम टेंडर घोटाले की जांच मुख्य अभियंता जैदी तक पहुंची, मंडलायुक्त ने तबादले और विभागीय कार्रवाई की शासन से सिफारिश की कानपुर नगर निगम के टेंडर घोटाले की जांच अब मुख्य अभियंता मो. एसएफए जैदी तक पहुंच गई है। फर्मों के पंजीकरण और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आधार पर उनके खिलाफ संभावित कार्रवाई की तैयारी शुरू है। सीडीओ समिति की रिपोर्ट के बाद मंडलायुक्त ने शासन को पत्र भेजकर मुख्य अभियंता के स्थानांतरण और विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। पढ़िए पूरी खबर… 4. मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर महापौर नाराज: बोलीं- सदन की मंजूरी बिना फैसला गलत, शासन में करेंगी शिकायत कानपुर के बेनाझावर स्थित ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क के मंगल भवन की कमेटी भंग किए जाने पर महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी और सदन की मंजूरी के बिना कमेटी भंग करना गलत है। महापौर ने शासन में शिकायत की बात कही। उन्होंने शहर की बदहाल सड़कों और जलभराव के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। पढ़िए पूरी खबर… 5. बुंदेलखंडी लोकगीत से ‘हनुमान अंश’ तक पहुंचे सुनील लोधी: डायरेक्टर ने खुद बुलाकर दिया फिल्म में गाने का मौका, एक मैसेज ने बदली किस्मत मध्य प्रदेश के अगरा गांव के लोक गायक सुनील लोधी इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ के गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान, सागर में नैया डाल दई…’ से पहचान बना रहे हैं। आंखों से दिव्यांग सुनील की आवाज को 2019 में उनके मामा रोहित साहू ने सोशल मीडिया तक पहुंचाया। वीडियो वायरल हुआ और यहीं से उनके सफर को नई पहचान मिली। पढ़िए पूरी खबर… 6. सचेंडी में कंटेनर-पिकअप की भिड़ंत, दो चालकों की मौत: सीढ़ी क्रॉसिंग के आगे हुआ हादसा; वाहनों में फंसे थे चालक सचेंडी में गुरुवार को किसान रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर और पिकअप लोडर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के चालक अंदर फंस गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और बिधनू सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पढ़िए पूरी खबर… 7. जाजमऊ में 3 महीने से जलभराव में रह रहे परिवार: टेनरी के दूषित पानी से बदबू और बीमारी का खतरा, पानी में ट्रांसफॉर्मर जाजमऊ के नई चुंगी इलाके में पानियर टेनरी के सामने करीब एक दर्जन परिवार तीन महीने से जलभराव की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के पानी के साथ टेनरी का दूषित पानी भी भर गया है। इससे घरों के आसपास गंदगी और बदबू है। लोगों का कहना है कि बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… 8. कानपुर में डेंगू के 8 नए मरीज मिले: 7 से 50 साल तक की उम्र, स्वाइन फ्लू और स्क्रब टाइफस का भी एक-एक केस बारिश और धूप के बीच संक्रामक रोगों का असर बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की गुरुवार की रिपोर्ट में डेंगू के 8 नए मरीज मिले हैं। इनकी उम्र 7 से 50 साल के बीच है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू और स्क्रब टाइफस का एक-एक मामला सामने आया है। मरीज शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। विभाग ने निगरानी बढ़ाई है। पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर में 5 दिन से लापता किराना व्यापारी का शव मिला: गंगा बैराज के गेट-21 के पास मिला, कपड़ों और ताबीज से परिजनों ने पहचाना उन्नाव के बांगरमऊ से पांच दिन से लापता 25 साल के किराना व्यापारी इसरार मोहम्मद का शव बुधवार को कानपुर के नवाबगंज में गंगा बैराज के गेट नंबर-21 के पास मिला। 19 सितंबर को वह बाइक से नानामऊ घाट पहुंचा था। बाइक खड़ी मिलने के बाद गंगा में कूदने की आशंका जताई गई थी। पांच दिन से गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे थे। पढ़िए पूरी खबर… 10. GSVM में एक्सपर्ट्स बोले-ईयरबड्स का इस्तेमाल करने वालों को कम सुनाई दे रहा: कान की नसें कमजोर हो रहीं, आवाज धीमी रखने की सलाह कानपुर में 43वीं UPAOICON 2026 कॉन्फ्रेंस के पहले दिन विशेषज्ञों ने ईयरबड्स के लगातार इस्तेमाल को लेकर चेताया। एसजीपीजीआई के डॉ. अमित केसरी ने बताया कि लंबे समय तक तेज आवाज में इनसर्ट इयरफोन लगाने से सुनने वाली नसों को नुकसान पहुंच सकता है। पिछले 8 से 10 साल से लगातार ईयरबड्स इस्तेमाल करने वालों में सुनने और आवाज समझने से जुड़ी परेशानी सामने आ रही है। पढ़िए पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *