भगवानपुर के एलन कॉलेज से 10 साल से काम कर रहे 22 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को हटा दिया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना किसी ठोस वजह के काम से निकाला गया है। इसके विरोध में उन्होंने कॉलेज के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि इस मामले में कोर्ट का आदेश उनके पक्ष में आया था। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें वापस काम पर नहीं रखा। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें तुरंत काम पर वापस लिया जाए और कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए। कर्मचारियों ने कॉलेज प्रिंसिपल पर अपने भतीजे को नौकरी पर रखने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। करीब 7 घंटे बाद भगवानपुर के अंचल अधिकारी और भगवानपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बात की और एक महीने में समस्या सुलझाने का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना अनशन खत्म कर दिया। भगवानपुर के एलन कॉलेज से 10 साल से काम कर रहे 22 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को हटा दिया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना किसी ठोस वजह के काम से निकाला गया है। इसके विरोध में उन्होंने कॉलेज के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि इस मामले में कोर्ट का आदेश उनके पक्ष में आया था। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें वापस काम पर नहीं रखा। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें तुरंत काम पर वापस लिया जाए और कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए। कर्मचारियों ने कॉलेज प्रिंसिपल पर अपने भतीजे को नौकरी पर रखने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। करीब 7 घंटे बाद भगवानपुर के अंचल अधिकारी और भगवानपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बात की और एक महीने में समस्या सुलझाने का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना अनशन खत्म कर दिया।

