टॉयलेट के गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत:बांका में टैंक बनाने किया था गड्ढा, चचेरी बहन घायल

टॉयलेट के गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत:बांका में टैंक बनाने किया था गड्ढा, चचेरी बहन घायल

बांका जिले के बेलहर प्रखंड अंतर्गत जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के बुढ़वाशरी गांव में गुरुवार को शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं, हादसे में उसकी दो वर्षीय चचेरी बहन भी घायल हो गई। मृतका की पहचान बुढ़वाशरी गांव निवासी भिखारी यादव की पुत्री ललिता कुमारी के रूप में हुई है। घायल बच्ची पल्लवी कुमारी बताई गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को बाहर निकाला जानकारी के अनुसार, ललिता कुमारी अपनी चचेरी बहन पल्लवी कुमारी सहित गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के आसपास खेल रही थी। घर के समीप सड़क किनारे पड़ोसी द्वारा शौचालय निर्माण के लिए टंकी बनाने के उद्देश्य से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। खेलते-खेलते ललिता और पल्लवी अचानक पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं। बच्चियों को गड्ढे में गिरता देख आसपास खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पानी में डूब रही पल्लवी को बाहर निकाला। शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार इस दौरान ललिता कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे में उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ललिता को गड्ढे से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पल्लवी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद मृतका के पिता भिखारी यादव, मां बबीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कहा कि गड्ढा खोदकर उसे खुला नहीं छोड़ना चाहिए था। इसी लापरवाही के कारण उनकी बच्ची की जान चली गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बांका जिले के बेलहर प्रखंड अंतर्गत जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के बुढ़वाशरी गांव में गुरुवार को शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं, हादसे में उसकी दो वर्षीय चचेरी बहन भी घायल हो गई। मृतका की पहचान बुढ़वाशरी गांव निवासी भिखारी यादव की पुत्री ललिता कुमारी के रूप में हुई है। घायल बच्ची पल्लवी कुमारी बताई गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को बाहर निकाला जानकारी के अनुसार, ललिता कुमारी अपनी चचेरी बहन पल्लवी कुमारी सहित गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के आसपास खेल रही थी। घर के समीप सड़क किनारे पड़ोसी द्वारा शौचालय निर्माण के लिए टंकी बनाने के उद्देश्य से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। खेलते-खेलते ललिता और पल्लवी अचानक पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं। बच्चियों को गड्ढे में गिरता देख आसपास खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पानी में डूब रही पल्लवी को बाहर निकाला। शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार इस दौरान ललिता कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे में उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ललिता को गड्ढे से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पल्लवी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद मृतका के पिता भिखारी यादव, मां बबीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कहा कि गड्ढा खोदकर उसे खुला नहीं छोड़ना चाहिए था। इसी लापरवाही के कारण उनकी बच्ची की जान चली गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *