कुशीनगर के कृषि मेले में उमड़े किसान:कोदो-मडुवा जैसे मोटे अनाज रहे आकर्षण का केंद्र

कुशीनगर के कृषि मेले में उमड़े किसान:कोदो-मडुवा जैसे मोटे अनाज रहे आकर्षण का केंद्र

जिले के पडरौना विकासखंड में गुरुवार को भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद कृषि मेले का सफल आयोजन हुआ। मेले में दूर-दराज के जिलों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। उत्तर प्रदेश बीज निगम के दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे, लेकिन सबसे अधिक भीड़ पारंपरिक मोटे अनाज (श्री अन्न) जैसे कोदो और मडुवा के स्टॉल पर देखने को मिली। किसानों को इन पारंपरिक फसलों के महत्व और संभावनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। भारी बारिश के बीच किसानों का उत्साह इस आयोजन की सफलता का प्रमाण रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *