लखनऊ में 6 हजार भूखंडों की नई योजनाएं खुलेंगी:वरुण विहार-नैमिष नगर में रजिस्ट्रेशन शुरू; 2800 से 3800 रुपए वर्गफीट तक होगी भूखंडों की दर

लखनऊ में 6 हजार भूखंडों की नई योजनाएं खुलेंगी:वरुण विहार-नैमिष नगर में रजिस्ट्रेशन शुरू; 2800 से 3800 रुपए वर्गफीट तक होगी भूखंडों की दर

लखनऊ में अपना घर या भूखंड लेने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए गुरुवार से एलडीए की नई आवासीय योजनाएं खुलेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर को वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन करेंगे। इसी के साथ दोनों योजनाओं में करीब 6 हजार भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। कहां बनेंगी दोनों योजनाएं वरुण विहार काकोरी में आगरा एक्सप्रेसवे के पास और नैमिष नगर सीतापुर रोड-आईआईएम रोड क्षेत्र में विकसित की जाएगी। दोनों योजनाओं का कुल क्षेत्रफल करीब 10,680 एकड़ है। इन पर करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। नैमिष नगर के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों में करीब 1486.689 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। भूमि अधिग्रहण पर करीब 4,785 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। वरुण विहार में 1926 भूखंड वरुण विहार में कुल 1926 भूखंड प्रस्तावित हैं। इनमें 112.5 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल हैं। नैमिष नगर में 1084 भूखंड नैमिष नगर में कुल 1084 भूखंड प्रस्तावित हैं। यहां 72 से 450 वर्गमीटर तक के विकल्प मिलेंगे। इन अपार्टमेंट का शिलान्यास खरीदारों के लिए जरूरी जानकारी वरुण विहार और नैमिष नगर में 24 सितंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता और अन्य शर्तें एलडीए की ओर से जारी की जाएंगी। योजनाओं के लिए जमीन देने वाले किसानों से मुख्यमंत्री मुलाकात भी करेंगे। कार्यक्रम आगरा एक्सप्रेसवे के पास ग्राम दोना में आयोजित किया जाएगा। क्या है नैमिष नगर योजना? नैमिष नगर योजना लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा सीतापुर रोड और आईआईएम रोड क्षेत्र में बख्शी का तालाब के पास विकसित की जा रही एक बड़ी आवासीय टाउनशिप है। बीकेटी तहसील के अंतर्गत 18 गांवों में फैली लगभग 1486.689 हेक्टेयर भूमि नैमिष नगर योजना के लिए चिन्हित की गई है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए लगभग 4,785 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत को प्राधिकरण बोर्ड द्वारा मंजूरी दी गई है। यह हैं 18 गांव

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *