जालौन के स्कूल में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम:राष्ट्र निर्माण व चरित्र निर्माण पर दिया जोर

जालौन के स्कूल में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम:राष्ट्र निर्माण व चरित्र निर्माण पर दिया जोर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खंड कदौरा द्वारा गुरुवार को इंटर कॉलेज इटौरा में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सह विभाग संघचालक (झांसी) व मुख्य वक्ता ओमनारायण ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि देश की वर्तमान शक्ति हैं। राष्ट्र का भविष्य युवाओं के चरित्र, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी पर निर्भर है। उन्होंने 1925 में डॉ. हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना और उनके स्वतंत्रता आंदोलन (जंगल सत्याग्रह) में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में व्यक्ति निर्माण और सामाजिक सेवा को प्राथमिकता दे रहा है। कार्यक्रम में खंड संघचालक वीरेंद्र पाण्डेय, कार्यवाह सुधाकर चतुर्वेदी समेत भारी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *