जमुई में छेड़खानी मामले के आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गनौरी यादव पर साल 2003 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था और वह मुकदमे के दौरान फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, हत्या का यह मामला नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर का है। साल 2003 में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गनौरी यादव को पहले गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हुई थी। हाल ही में छात्रा से छेड़खानी के मामले में मुठभेड़ के बाद नंदन यादव को गिरफ्तार किया गया था। जिस दिन छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था, उसके बाद पुलिस ने नंदन के पिता गनौरी यादव को हिरासत में लिया था। अब उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि गनौरी यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उनके खिलाफ 2003 में दर्ज हत्या के मामले की जानकारी मिली। इस केस में उन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था और चार्जशीट भी दाखिल की गई थी, लेकिन मुकदमे के दौरान वे फरार हो गए थे। गनौरी यादव को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी कहानी.. जमुई के मड़वा पहाड़ी पर नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और छेड़खानी के मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ नंदन यादव के परिवार से जुड़ा करीब 23 साल पुराना हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, नंदन यादव के पिता गनौरी यादव के खिलाफ वर्ष 2003 में प्रतापपुर गांव में दो भाइयों की हत्या का केस दर्ज हुआ था। मौजूदा मामले में नंदन यादव की तलाश के दौरान पुलिस प्रतापपुर गांव पहुंची थी। यहां उसके परिवार के लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें गनौरी यादव भी शामिल था। पूछताछ और पुलिस रिकॉर्ड की जांच के दौरान गनौरी के खिलाफ दर्ज पुराने हत्या के मामले की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने 2003 के मामले में भी कार्रवाई आगे बढ़ाई। जमीन विवाद से शुरू हुआ था मामला करीब 23 साल पहले वर्ष 2003 में प्रतापपुर गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच पूना यादव और डीपी यादव नाम के दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। परिवार की ओर से लगाए गए आरोप के मुताबिक, दोनों भाइयों के साथ पहले मारपीट की गई और इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराया गया। इस केस में गनौरी यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। एक ही घटना में दोनों बेटों को खो दिया था संसार देवी ने इस हत्याकांड में सबसे ज्यादा असर दोनों मृतकों की मां संसार देवी पर पड़ा। एक ही घटना में उन्होंने अपने दोनों बेटों को खो दिया था। परिजनों के मुताबिक, संसार देवी आज भी उस घटना को याद कर भावुक हो जाती हैं। परिवार का कहना है कि जमीन विवाद के कारण दोनों भाइयों की हत्या की गई थी। परिवार के दावे के मुताबिक, इस मामले में कुछ आरोपियों को बाद में सजा भी हुई थी। वहीं गनौरी यादव के मामले में पुलिस पुराने रिकॉर्ड और वारंट की स्थिति की जांच कर रही है। नंदन की तलाश में पुलिस पहुंची थी गांव मड़वा पहाड़ी पर नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी और छेड़खानी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की थी। पुलिस नंदन यादव और हरेराम यादव की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस प्रतापपुर गांव पहुंची और नंदन के परिवार के लोगों को हिरासत में लिया। गनौरी यादव भी पुलिस की हिरासत में आया। शुरुआत में उसे मौजूदा मामले के सिलसिले में हिरासत में रखा गया था। बाद में पुलिस जांच में उसके खिलाफ दर्ज पुराने हत्या के मामले की जानकारी सामने आई। पुलिस पुराने केस की कानूनी स्थिति जांच रही जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, गनौरी यादव को मौजूदा मामले के सिलसिले में हिरासत में लेने के बाद उसके पुराने केस की जानकारी सामने आई। एसपी ने बताया कि मामला वर्ष 2003 का है। इसलिए पुलिस यह भी पता कर रही है कि गनौरी यादव के खिलाफ उस मामले में वारंट जारी था या नहीं और उसकी मौजूदा कानूनी स्थिति क्या है। गनौरी न्यायिक हिरासत में भेजा गया पुलिस ने गनौरी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, पुराने मामले से जुड़े सभी तथ्यों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ट्रायल जल्द कराने और दोष साबित होने पर सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने यह भी बताया कि इस मामले में कई लोग बेल पर बाहर हैं। उनकी स्थिति समेत केस से जुड़े दूसरे रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जमुई में छेड़खानी मामले के आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गनौरी यादव पर साल 2003 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था और वह मुकदमे के दौरान फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, हत्या का यह मामला नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर का है। साल 2003 में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गनौरी यादव को पहले गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हुई थी। हाल ही में छात्रा से छेड़खानी के मामले में मुठभेड़ के बाद नंदन यादव को गिरफ्तार किया गया था। जिस दिन छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था, उसके बाद पुलिस ने नंदन के पिता गनौरी यादव को हिरासत में लिया था। अब उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि गनौरी यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उनके खिलाफ 2003 में दर्ज हत्या के मामले की जानकारी मिली। इस केस में उन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था और चार्जशीट भी दाखिल की गई थी, लेकिन मुकदमे के दौरान वे फरार हो गए थे। गनौरी यादव को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी कहानी.. जमुई के मड़वा पहाड़ी पर नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और छेड़खानी के मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ नंदन यादव के परिवार से जुड़ा करीब 23 साल पुराना हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, नंदन यादव के पिता गनौरी यादव के खिलाफ वर्ष 2003 में प्रतापपुर गांव में दो भाइयों की हत्या का केस दर्ज हुआ था। मौजूदा मामले में नंदन यादव की तलाश के दौरान पुलिस प्रतापपुर गांव पहुंची थी। यहां उसके परिवार के लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें गनौरी यादव भी शामिल था। पूछताछ और पुलिस रिकॉर्ड की जांच के दौरान गनौरी के खिलाफ दर्ज पुराने हत्या के मामले की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने 2003 के मामले में भी कार्रवाई आगे बढ़ाई। जमीन विवाद से शुरू हुआ था मामला करीब 23 साल पहले वर्ष 2003 में प्रतापपुर गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच पूना यादव और डीपी यादव नाम के दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। परिवार की ओर से लगाए गए आरोप के मुताबिक, दोनों भाइयों के साथ पहले मारपीट की गई और इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराया गया। इस केस में गनौरी यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। एक ही घटना में दोनों बेटों को खो दिया था संसार देवी ने इस हत्याकांड में सबसे ज्यादा असर दोनों मृतकों की मां संसार देवी पर पड़ा। एक ही घटना में उन्होंने अपने दोनों बेटों को खो दिया था। परिजनों के मुताबिक, संसार देवी आज भी उस घटना को याद कर भावुक हो जाती हैं। परिवार का कहना है कि जमीन विवाद के कारण दोनों भाइयों की हत्या की गई थी। परिवार के दावे के मुताबिक, इस मामले में कुछ आरोपियों को बाद में सजा भी हुई थी। वहीं गनौरी यादव के मामले में पुलिस पुराने रिकॉर्ड और वारंट की स्थिति की जांच कर रही है। नंदन की तलाश में पुलिस पहुंची थी गांव मड़वा पहाड़ी पर नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी और छेड़खानी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की थी। पुलिस नंदन यादव और हरेराम यादव की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस प्रतापपुर गांव पहुंची और नंदन के परिवार के लोगों को हिरासत में लिया। गनौरी यादव भी पुलिस की हिरासत में आया। शुरुआत में उसे मौजूदा मामले के सिलसिले में हिरासत में रखा गया था। बाद में पुलिस जांच में उसके खिलाफ दर्ज पुराने हत्या के मामले की जानकारी सामने आई। पुलिस पुराने केस की कानूनी स्थिति जांच रही जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, गनौरी यादव को मौजूदा मामले के सिलसिले में हिरासत में लेने के बाद उसके पुराने केस की जानकारी सामने आई। एसपी ने बताया कि मामला वर्ष 2003 का है। इसलिए पुलिस यह भी पता कर रही है कि गनौरी यादव के खिलाफ उस मामले में वारंट जारी था या नहीं और उसकी मौजूदा कानूनी स्थिति क्या है। गनौरी न्यायिक हिरासत में भेजा गया पुलिस ने गनौरी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, पुराने मामले से जुड़े सभी तथ्यों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ट्रायल जल्द कराने और दोष साबित होने पर सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने यह भी बताया कि इस मामले में कई लोग बेल पर बाहर हैं। उनकी स्थिति समेत केस से जुड़े दूसरे रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

