सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का चक्काजाम:समर्थन में खाजूवाला बाजार और अनाज मंडी बंद; RAC तैनात

सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का चक्काजाम:समर्थन में खाजूवाला बाजार और अनाज मंडी बंद; RAC तैनात

बीकानेर के खाजूवाला में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन गुरुवार को और तेज हो गया। पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने अब खाजूवाला कस्बे में चक्काजाम शुरू कर दिया है। किसानों के आह्वान पर खाजूवाला का बाजार भी बंद है। कई प्रमुख मार्गों पर किसानों के धरने और चक्काजाम के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। राजीव सर्किल समेत मुख्य मार्गों पर चक्काजाम किसानों ने खाजूवाला के राजीव सर्किल चौराहे सहित मुख्य मार्गों पर चक्काजाम कर दिया। चक-ढाणियों से बड़ी संख्या में किसान आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला पहुंचे हैं। किसानों का कहना है कि फसलों के पकाव के समय सिंचाई पानी की पर्याप्त उपलब्धता बेहद जरूरी है। किसानों के समर्थन में बाजार और अनाज मंडी बंद आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला है। किसानों के समर्थन में खाजूवाला का बाजार और अनाज मंडी बंद रखी गई है। वहीं, बार एसोसिएशन खाजूवाला ने भी किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है। रबी फसल के लिए पूरा पानी देने की मांग किसानों की प्रमुख मांग है कि रबी फसलों की बुवाई और पकाव के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही प्रथम चरण अनूपगढ़ शाखा के किसानों के लिए निर्धारित रिजर्व पानी भी सरकार और नहर विभाग द्वारा पूरा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। नहर विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बाद भी नहीं बनी सहमति किसानों के अनुसार, सिंचाई पानी के मुद्दे को लेकर इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अधिकारियों से बातचीत हुई, लेकिन अधिकारी किसानों को संतुष्ट नहीं कर सके। इसके बाद आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया। पुलिस और RAC का जाब्ता तैनात चक्काजाम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव और सीआई अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस का भारी जाब्ता तथा RAC के जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कंटेंट व वीडियो : इस्माइल खान, खाजूवाला

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *