अररिया शहर में चल रहे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के नवमी पर बुधवार रात जगह-जगह महाआरती और भक्ति जागरण हुए। अलग-अलग पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और भक्ति गीतों से शहर का माहौल भक्तिमय रहा। दुर्गा बाजार स्थित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति की ओर से संकटमोचन, सार्वजनिक धर्मशाला नदी किनारे गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। बुधवार देर रात विश्व प्रसिद्ध मां खरगेश्वरी काली मंदिर के साधक नानू बाबा ने यहां गणेश महाआरती कराई। महाआरती के दौरान पूजा पंडाल श्रद्धालुओं से भर गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर सामूहिक रूप से आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा पंडाल गूंजता रहा। राम जानकी मंदिर में बनारस की तर्ज पर हुई आरती अररिया आरएस स्थित राम जानकी मंदिर परिसर के गणेश पूजा पंडाल में बुधवार रात करीब 9 बजे विशेष आरती हुई। आयोजकों ने इस बार वाराणसी की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर आरती का आयोजन किया। इसके लिए वाराणसी से पंडितों की टोली बुलाई गई थी। पंडितों ने पारंपरिक वेशभूषा में मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की आरती कराई। आरती के लिए पंडाल को भी बनारस के घाटों की तर्ज पर सजाया गया था। सजावट और आरती देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नवरत्न चौक पर देर रात तक चला भक्ति जागरण स्टेशन रोड स्थित नवरत्न चौक के गणेश पूजा पंडाल में बुधवार रात करीब 10 बजे भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसमें देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। ओम नगर में आज रात होगा भक्ति जागरण शहर के पावर हाउस के पास ओम नगर वार्ड नंबर-8 में स्थापित गणेश पूजा पंडाल में गुरुवार रात करीब 9 बजे भक्ति जागरण होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बाहर से कलाकारों को बुलाया गया है। गणेश महोत्सव के दौरान शहर में लगातार हो रहे धार्मिक आयोजनों से अलग-अलग पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। देर रात तक भक्ति गीतों और गणपति के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। अररिया शहर में चल रहे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के नवमी पर बुधवार रात जगह-जगह महाआरती और भक्ति जागरण हुए। अलग-अलग पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और भक्ति गीतों से शहर का माहौल भक्तिमय रहा। दुर्गा बाजार स्थित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति की ओर से संकटमोचन, सार्वजनिक धर्मशाला नदी किनारे गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। बुधवार देर रात विश्व प्रसिद्ध मां खरगेश्वरी काली मंदिर के साधक नानू बाबा ने यहां गणेश महाआरती कराई। महाआरती के दौरान पूजा पंडाल श्रद्धालुओं से भर गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर सामूहिक रूप से आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा पंडाल गूंजता रहा। राम जानकी मंदिर में बनारस की तर्ज पर हुई आरती अररिया आरएस स्थित राम जानकी मंदिर परिसर के गणेश पूजा पंडाल में बुधवार रात करीब 9 बजे विशेष आरती हुई। आयोजकों ने इस बार वाराणसी की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर आरती का आयोजन किया। इसके लिए वाराणसी से पंडितों की टोली बुलाई गई थी। पंडितों ने पारंपरिक वेशभूषा में मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की आरती कराई। आरती के लिए पंडाल को भी बनारस के घाटों की तर्ज पर सजाया गया था। सजावट और आरती देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नवरत्न चौक पर देर रात तक चला भक्ति जागरण स्टेशन रोड स्थित नवरत्न चौक के गणेश पूजा पंडाल में बुधवार रात करीब 10 बजे भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसमें देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। ओम नगर में आज रात होगा भक्ति जागरण शहर के पावर हाउस के पास ओम नगर वार्ड नंबर-8 में स्थापित गणेश पूजा पंडाल में गुरुवार रात करीब 9 बजे भक्ति जागरण होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बाहर से कलाकारों को बुलाया गया है। गणेश महोत्सव के दौरान शहर में लगातार हो रहे धार्मिक आयोजनों से अलग-अलग पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। देर रात तक भक्ति गीतों और गणपति के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

