स्मार्ट क्लास में स्क्रीन पर भोजपुरी गाना, छात्रों का डांस:गयाजी में एग्जाम के बीच चल रहा था वीडियो, हाईस्कूल के हेडमास्टर बोले- सस्पेंशन से नहीं डरता

स्मार्ट क्लास में स्क्रीन पर भोजपुरी गाना, छात्रों का डांस:गयाजी में एग्जाम के बीच चल रहा था वीडियो, हाईस्कूल के हेडमास्टर बोले- सस्पेंशन से नहीं डरता

गयाजी के वजीरगंज के एक सरकारी स्कूल के स्मार्ट क्लासरूम का वीडियो सामने आया है। क्लासरूम के अंदर लगी एलईडी पर भोजपुरी गाना चल रहा है। गाने पर कुछ छात्र डांस कर रहे हैं। डांस कर रहे छात्रों के हाथ में कुछ पेपर हैं, जिसे वो उड़ा रहे हैं। वहीं, कुछ छात्र डेस्क पर चढ़कर बैठे हुए दिख रहे हैं। वीडियो वजीरगंज प्रखंड के जमुआवां 10+2 उच्चतर विद्यालय का है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो 21 सितंबर का है। इस दिन स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। एग्जाम के खत्म होने के बाद क्लासरूम में लगी एलईडी पर छात्रों ने भोजपुरी गाने का वीडियो प्ले किया और गाते हुए डांस करने लगे। क्लासरूम में भोजपुरी गाने के बजाए जाने और छात्रों के डांस के दौरान वहां कोई टीचर मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि सभी टीचर स्टाफ रूम में थे। क्लासरूम में छात्रों के डांस की तीन तस्वीरें देखिए हेडमास्टर ने कहा- मुझे सस्पेंशन से डर नहीं लगता जब इस बारे में हाईस्कूल के हेडमास्टर रंजन सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये सब से मुझे डर नहीं लगता। मुझे सस्पेंशन भी कोई डर नहीं है जो करना है कर लीजिए। उन्होंने रिपोर्टर से ही पूछ लिया कि आप सवाल पूछने वाले कौन होते हैं? वहीं, बीईओ रेणु कुमारी का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। ये बिलकुल गलत है। मामले की जांच की जाएगी। स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्मार्ट क्लास पढ़ाई के लिए या मनोरंजन के लिए? सरकार की ओर से विडङ्गलगों में स्मार्ट क्लास और स्मार्ट टीबी उपलब्ध कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक आधारित बेहतर शिक्षा देना है। लेकिन जमुआवां विद्यालय से सामने आए वीडियो ने इस व्यवस्था के इस्तेमाल पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा के दौरान यदि बच्चे पढ़ने के बजाए गाने पर डांस कर रहे थे, तो यह केवल स्मार्ट टीवी के दुरुपयोग का मामला नहीं, बल्कि विद्यालय में निगरानी और अनुशासन को व्यवस्था पर भी सवाल है। स्कूल में एग्जाम के दौरान डांस पर उठ रहे सवाल आखिर परीक्षा के समय स्मार्ट क्लास में भोजपुरी गाने का वीडियो चलाने की अनुमति किसने दी?
बच्चों को डांस करने की इजाजत किस स्तर से मिली?
अगर स्मार्ट टीवी का उपयोग शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जाना है तो परीक्षा के दौरान इसका इस्तेमाल मनोरंजन के लिए कैसे हुआ? गयाजी के वजीरगंज के एक सरकारी स्कूल के स्मार्ट क्लासरूम का वीडियो सामने आया है। क्लासरूम के अंदर लगी एलईडी पर भोजपुरी गाना चल रहा है। गाने पर कुछ छात्र डांस कर रहे हैं। डांस कर रहे छात्रों के हाथ में कुछ पेपर हैं, जिसे वो उड़ा रहे हैं। वहीं, कुछ छात्र डेस्क पर चढ़कर बैठे हुए दिख रहे हैं। वीडियो वजीरगंज प्रखंड के जमुआवां 10+2 उच्चतर विद्यालय का है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो 21 सितंबर का है। इस दिन स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। एग्जाम के खत्म होने के बाद क्लासरूम में लगी एलईडी पर छात्रों ने भोजपुरी गाने का वीडियो प्ले किया और गाते हुए डांस करने लगे। क्लासरूम में भोजपुरी गाने के बजाए जाने और छात्रों के डांस के दौरान वहां कोई टीचर मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि सभी टीचर स्टाफ रूम में थे। क्लासरूम में छात्रों के डांस की तीन तस्वीरें देखिए हेडमास्टर ने कहा- मुझे सस्पेंशन से डर नहीं लगता जब इस बारे में हाईस्कूल के हेडमास्टर रंजन सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये सब से मुझे डर नहीं लगता। मुझे सस्पेंशन भी कोई डर नहीं है जो करना है कर लीजिए। उन्होंने रिपोर्टर से ही पूछ लिया कि आप सवाल पूछने वाले कौन होते हैं? वहीं, बीईओ रेणु कुमारी का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। ये बिलकुल गलत है। मामले की जांच की जाएगी। स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्मार्ट क्लास पढ़ाई के लिए या मनोरंजन के लिए? सरकार की ओर से विडङ्गलगों में स्मार्ट क्लास और स्मार्ट टीबी उपलब्ध कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक आधारित बेहतर शिक्षा देना है। लेकिन जमुआवां विद्यालय से सामने आए वीडियो ने इस व्यवस्था के इस्तेमाल पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा के दौरान यदि बच्चे पढ़ने के बजाए गाने पर डांस कर रहे थे, तो यह केवल स्मार्ट टीवी के दुरुपयोग का मामला नहीं, बल्कि विद्यालय में निगरानी और अनुशासन को व्यवस्था पर भी सवाल है। स्कूल में एग्जाम के दौरान डांस पर उठ रहे सवाल आखिर परीक्षा के समय स्मार्ट क्लास में भोजपुरी गाने का वीडियो चलाने की अनुमति किसने दी?
बच्चों को डांस करने की इजाजत किस स्तर से मिली?
अगर स्मार्ट टीवी का उपयोग शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जाना है तो परीक्षा के दौरान इसका इस्तेमाल मनोरंजन के लिए कैसे हुआ?  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *