बिहार के समस्तीपुर में भी जमुई जैसी घटना हुई है। बीच सड़क पर कुछ लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की। लड़की उन लोगों से बार-बार छोड़ने के लिए कहती है, लेकिन लड़के कभी उसका हाथ पकड़ते हैं तो कभी उसे जबरन खींच कर दूसरी ओर ले जाते हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के बाइपास बांध के पास का बताया जा रहा है। बदसलूकी का वीडियो बुधवार की रात करीब 10 बजकर 30 मिनट के आसपास समस्तीपुर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पहले बीच सड़क लड़की से छेड़खानी की कुछ तस्वीरें देखिए वीडियो में क्या है अब वो जानिए 56 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की सड़क पर खड़ी है। उसे कुछ लड़के परेशान कर रहे हैं। वो उनसे बचने की कोशिश करती है। बनियान पहने एक लड़का बार-बार उसका हाथ पकड़ता दिख रहा है। लड़की के विरोध करने पर एक लड़का उसे मारने की कोशिश करता है। बीच सड़क ये सब तमाशा होता लेकिन कोई सामने नहीं आता। लड़की बार-बार कहती है कि मुझे छोड़ दो, लेकिन लड़के उसे जाने नहीं देते हैं। लड़की कहती है कि रूको मैं अपने भाई को बुलाती हूं। इस पर लड़के कहते हैं कि ठीक है बुलाओ। वीडियो के अंत में दिख रहा है कि एक लड़का बाइक के सहारे खड़ा है।
बाइक के पास खड़ा लड़का मोबाइल चलाता दिख रहा नाबालिग खुद को बचाकर जिस लड़के के पास पहुंचती है, वो मोबाइल चलाता दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वो लड़का नाबालिग के साथ ही है। वो फोन में किसी का नंबर निकालकर उससे बात करने की कोशिश कर रहा है। नाबालिग लड़के के पास जाकर चुपचाप खड़ी हो जाती है, आरोपी भी उसके पास खड़े हो जाते हैं। SP बोले- आरोपियों और नाबालिग की पहचान की कोशिश जारी समस्तीपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सबसे पहले वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और नाबालिग की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ये भी पता लगाने लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब का है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिली। वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपियों और नाबालिग की पहचान की कोशिश जारी है। नाबालिग की पहचान होने पर उसका बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पहचान नहीं होने की स्थिति में पुलिस अपने स्तर से प्राथमिकी दर्ज कर वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। राजद ने कहा- बेटियां सेफ नहीं RJP प्रवक्ता प्रियंका भारती ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर बिहार सरकार को घेरा है। लिखा, ‘बिहार के कोने कोने से जमुई जैसे भयावह दृश्य सामने आ रहे हैं। मुरैठामैन फिर कहेंगे “रील बनाएगा तो जाएगा”? जब सत्ता में ही बैठे लोग “moral policing” के सभ्य तरीके बताने लगेंगे तो गुंडों का मनोबल तो बढ़ेगा ही।’ ——————– ये खबर भी पढ़ें बिहार- दोस्त के साथ जा रही छात्रा से बदसलूकी:बदमाशों ने अश्लील हरकतें की..सड़क पर घसीटा; 3 नाबालिग पकड़ाए; 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ FIR बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है। लड़की को घसीटा भी गया है। पूरी खबर पढ़ें बिहार के समस्तीपुर में भी जमुई जैसी घटना हुई है। बीच सड़क पर कुछ लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की। लड़की उन लोगों से बार-बार छोड़ने के लिए कहती है, लेकिन लड़के कभी उसका हाथ पकड़ते हैं तो कभी उसे जबरन खींच कर दूसरी ओर ले जाते हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के बाइपास बांध के पास का बताया जा रहा है। बदसलूकी का वीडियो बुधवार की रात करीब 10 बजकर 30 मिनट के आसपास समस्तीपुर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पहले बीच सड़क लड़की से छेड़खानी की कुछ तस्वीरें देखिए वीडियो में क्या है अब वो जानिए 56 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की सड़क पर खड़ी है। उसे कुछ लड़के परेशान कर रहे हैं। वो उनसे बचने की कोशिश करती है। बनियान पहने एक लड़का बार-बार उसका हाथ पकड़ता दिख रहा है। लड़की के विरोध करने पर एक लड़का उसे मारने की कोशिश करता है। बीच सड़क ये सब तमाशा होता लेकिन कोई सामने नहीं आता। लड़की बार-बार कहती है कि मुझे छोड़ दो, लेकिन लड़के उसे जाने नहीं देते हैं। लड़की कहती है कि रूको मैं अपने भाई को बुलाती हूं। इस पर लड़के कहते हैं कि ठीक है बुलाओ। वीडियो के अंत में दिख रहा है कि एक लड़का बाइक के सहारे खड़ा है।
बाइक के पास खड़ा लड़का मोबाइल चलाता दिख रहा नाबालिग खुद को बचाकर जिस लड़के के पास पहुंचती है, वो मोबाइल चलाता दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वो लड़का नाबालिग के साथ ही है। वो फोन में किसी का नंबर निकालकर उससे बात करने की कोशिश कर रहा है। नाबालिग लड़के के पास जाकर चुपचाप खड़ी हो जाती है, आरोपी भी उसके पास खड़े हो जाते हैं। SP बोले- आरोपियों और नाबालिग की पहचान की कोशिश जारी समस्तीपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सबसे पहले वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और नाबालिग की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ये भी पता लगाने लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब का है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिली। वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपियों और नाबालिग की पहचान की कोशिश जारी है। नाबालिग की पहचान होने पर उसका बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पहचान नहीं होने की स्थिति में पुलिस अपने स्तर से प्राथमिकी दर्ज कर वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। राजद ने कहा- बेटियां सेफ नहीं RJP प्रवक्ता प्रियंका भारती ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर बिहार सरकार को घेरा है। लिखा, ‘बिहार के कोने कोने से जमुई जैसे भयावह दृश्य सामने आ रहे हैं। मुरैठामैन फिर कहेंगे “रील बनाएगा तो जाएगा”? जब सत्ता में ही बैठे लोग “moral policing” के सभ्य तरीके बताने लगेंगे तो गुंडों का मनोबल तो बढ़ेगा ही।’ ——————– ये खबर भी पढ़ें बिहार- दोस्त के साथ जा रही छात्रा से बदसलूकी:बदमाशों ने अश्लील हरकतें की..सड़क पर घसीटा; 3 नाबालिग पकड़ाए; 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ FIR बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है। लड़की को घसीटा भी गया है। पूरी खबर पढ़ें

