Share Market Today: भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 600 पॉइंट टूटा, जानिए कहां आई सबसे अधिक बिकवाली

Share Market Today: भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 600 पॉइंट टूटा, जानिए कहां आई सबसे अधिक बिकवाली

Stock Market Today 24th September 2026: भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज गुरुवार को 556 अंक की गिरावट के साथ 74,272 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 20 मिनट पर यह 0.84 फीसदी या 626 अंक की गिरावट के साथ 74192 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर लाल निशान पर और 5 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 9 बजकर 30 मिनट पर 0.84 फीसदी या 194 अंक की गिरावट के साथ 23,254 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 30 मिनट

सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस में 4.74 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, एक्सिस बैंक में 3.65 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 3.58 फीसदी, कोटक बैंक में 1.77 फीसदी और इंडिगो में 1.63 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर टेक महिंद्रा, सनफार्मा और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई है। सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स- बैंक 2.47 फीसदी पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस में 2.35 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.45 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.66 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.59 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.73 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.82 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.58 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
एचडीएफसी लाइफ 515.50 -8.19%
बजाज फाइनेंस 1,000.20 -4.12%
एक्सिस बैंक 1,198.40 -3.60%
बजाज फिनसर्व 1,791.80 -2.96%
कोटक महिंद्रा बैंक 405.00 -2.00%
इंडिगो 4,958.00 -1.40%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 990.20 -1.35%
एचडीएफसी बैंक 728.00 -1.25%
एशियन पेंट्स 2,427.40 -1.12%
मैक्स हेल्थकेयर 1,049.10 -1.02%
लार्सन एंड टुब्रो 3,890.30 -1.01%
अडानी पोर्ट्स 1,789.70 -0.97%
अडानी एंटरप्राइजेज 2,967.80 -0.85%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 230.23 -0.83%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज 3,162.50 -0.82%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *