हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली 23 साल की युवती से यूपी के अमरोहा में सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और CRPF के 2 जवानों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि उसे मुजफ्फरनगर निवासी CRPF का हेड कॉन्स्टेबल मोहित सोनीपत से अपनी ब्रेजा कार में बैठाकर अमरोहा लाया था। उसके साथ CRPF का इंस्पेक्टर लालाराम भी था। दोनों ने लड़की को झुलपुरी गांव के पास फार्म हाउस में ठहराया। यह फार्म हाउस उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। मंगलवार रात दरोगा संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद मालिक भी फार्म हाउस पहुंचे। चारों ने शराब पार्टी की और इसके बाद कमरे में घुसकर लड़की के साथ वारदात की। रात में ही लड़की ने गूगल से अमरोहा पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर सर्च कर घटना की सूचना दी। लेकिन, पुलिस बुधवार को दिनभर मामला दबाए रही। दबाव बढ़ा तो कार्रवाई करनी पड़ी। शाम 4:20 बजे चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी लाखन सिंह यादव मीडिया के सामने आए और घटना की की जानकारी दी। हालांकि आरोपियों को मीडिया के सामने पेश नहीं किया। पीड़िता की जुबानी, वारदात की पूरी कहानी… एसपी बोले- रात में मिली सूचना, सभी आरोपी गिरफ्तार एसपी लाखन सिंह यादव ने बताया- 22 सितंबर की देर रात पुलिस को एक महिला ने सूचना दी कि उसके साथ जबरदस्ती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पूरे मामले की जानकारी ली गई। जांच में सामने आया कि महिला अपने परिचित मोहित और लालाराम नाम के दो लोगों के साथ अमरोहा आई थी। दोनों यहां अपने दोस्त संजय से मिलने आए थे। महिला के बयान के अनुसार, इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। विधायक ने कॉल रिसीव नहीं की, पीए बोले- थैरेपी चल रही विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस अमरोहा में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के झुलपुरी (रझोहा) गांव के पास गजरौला जाने वाले लिंक मार्ग पर है। उनके इस आलीशान कृषि फार्म को “डी डी ब्रदर्स फार्महाउस” के नाम से भी जाना जाता है। साल 2022 में इस फार्म हाउस में हुई एक चोरी की घटना के बाद यह काफी चर्चा में आया था। यह फॉर्म हाउस कई एकड़ में फैला है। यहां 20 से ज्यादा खूंखार कुत्ते हैं। फार्म हाउस पूरी तरह से हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस है। कैमरे भी HD लगे हैं। यहां एंट्री भी विधायक के इशारे पर होती है। फार्म हाउस पर सुरेश रैना, मोहम्मद शमी समेत कई क्रिकेटर आ चुके हैं। IAS और IPS भी ठहरते हैं। उधर, जब मामले में विधायक से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, तो रिसीव नहीं हुआ। उनके पीए जुबेर काजमी ने बताया, विधायकजी की थेरेपी चल रही है। वो आज खानुपर में एक रैली में थे, जिसके कारण उनकी कमर में दर्द हो रहा है। पीए के अनुसार, इस पूरे मामले में गुरुवार सुबह 11 बजे विधायक कार्यालय में जानकारी दी जाएगी। फार्म हाउस के मालिक खानपुर के विधायक की कहानी…. यूपी कांग्रेस ने कहा- आखिर कब तक बेटियां भेंट चढ़ती रहेंगी ———————— ये खबर भी पढ़ें- ऑर्केस्ट्रा में काम के बहाने हरियाणा की युवती से रेप:उम्र 25 साल, 1 साल पहले सोशलमीडिया से देहव्यापारियों के चंगुल में फंसी; अब खुद को बचाया मैं नोएडा सेक्टर-62 की रहने वाली संगीता से करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। संगीता ने मुझे कई बार अलग-अलग जगहों पर ऑर्केस्ट्रा में काम के लिए बुलाया। हर बार उसने तय मेहनताना भी दिया। हाल ही में उसने मुझे बिहार के बेगूसराय के नावकोठी में एक प्रोग्राम में डांस के लिए बुलाया था। (पूरी खबर पढ़ें)

