मेरठ में कोचिंग सेंटर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:दो लैपटॉप और 6 मोबाइल समेत कीमती सामान ले गए चोर, पुलिस खंगाल रही फुटेज

मेरठ में कोचिंग सेंटर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:दो लैपटॉप और 6 मोबाइल समेत कीमती सामान ले गए चोर, पुलिस खंगाल रही फुटेज

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापरनगर में बुधवार देर शाम एक कोचिंग सेंटर में चोरी हो गई। चोर यहां से दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान ले गए। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखना शुरू कर दिया है। थापरनगर के कुमार प्लाजा की पहली मंजिल पर राइजवेस्टर कोचिंग सेंटर चलता है। सेंटर के मालिक नवीन अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार रात कर्मचारी सेंटर बंद करके घर चले गए थे। बुधवार को छुट्टी थी, इसलिए देर शाम कोचिंग सेंटर खोला गया। अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर एग्जास्ट फैन तोड़कर सेंटर के अंदर घुसे थे। उन्होंने दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी मिलने के बाद कोचिंग संचालक ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्धों की गतिविधियां दिखी हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *