‘308 चक्कों वाले ट्रक के लिए काटना पड़ा FOB’:मोहनिया में हाइड्रा से उठाकर निकाला, उड़ीसा चीनी मिल की मशीनरी लेकर पहुंचा था ट्रक

‘308 चक्कों वाले ट्रक के लिए काटना पड़ा FOB’:मोहनिया में हाइड्रा से उठाकर निकाला, उड़ीसा चीनी मिल की मशीनरी लेकर पहुंचा था ट्रक

कैमूर के मोहनिया में बुधवार को 308 चक्कों वाला भारी-भरकम ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। उड़ीसा से चीनी मिल की भारी मशीनरी लेकर चला यह ट्रक NH-19 के रास्ते मोहनिया शहर के स्टेशन मोड़ के पास पहुंचा। सोशल मीडिया पर पहले से वायरल हो चुके इस ट्रक को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक स्टेशन मोड़ के पास बने फुट ओवरब्रिज से पहले पहुंचकर रुक गया। ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण उसे पुल के नीचे से निकालना चुनौती बन गया। इसके बाद NHAI और स्थानीय प्रशासन की टीम ने ट्रक को सुरक्षित निकालने के लिए मौके पर रणनीति तैयार की। देखें, मौके से आई 5 तस्वीरें… दो हाइड्रा की मदद से उठाया ब्रिज का हिस्सा ट्रक के पुलिया से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचते ही दो हाइड्रा मशीनों को लगाया गया। फुट ओवरब्रिज के दक्षिणी लेन के हिस्से को काटकर हाइड्रा की मदद से ऊपर उठा दिया गया। इसके बाद भारी ट्रक को पुल के नीचे से निकालने का रास्ता बनाया गया। शाम 4:55 बजे सुरक्षित निकला ट्रक प्रशासन और NHAI की निगरानी में 308 चक्कों वाला ट्रक फुट ओवरब्रिज के नीचे से पूरी तरह सुरक्षित निकाल लिया गया। शाम 4:55 बजे ट्रक के पुल पार करने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। ट्रक निकलते ही ब्रिज जोड़ने का काम शुरू ट्रक के निकलते ही विभाग की टीम ने हाइड्रा से उठाए गए फुट ओवरब्रिज के हिस्से को वापस उसकी जगह पर रखा। इसके बाद काटे गए हिस्से को दोबारा जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया। पुलिस, QRT और ट्रैफिक टीम रही तैनात सुरक्षा को देखते हुए मोहनिया पुलिस, QRT, ट्रैफिक पुलिस और NHAI की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। लाउडस्पीकर से लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की लगातार अपील की जाती रही। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस पूरी प्रक्रिया को देखने के लिए जमा थे। धीमी हुई रफ्तार, लेकिन नहीं लगा जाम भारी ट्रक और ब्रिज पर चल रहे काम के कारण NH-19 पर वाहनों की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी हुई। हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी के कारण मोहनिया शहर में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी और यातायात पूरी तरह ठप नहीं हुआ। कैमूर के मोहनिया में बुधवार को 308 चक्कों वाला भारी-भरकम ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। उड़ीसा से चीनी मिल की भारी मशीनरी लेकर चला यह ट्रक NH-19 के रास्ते मोहनिया शहर के स्टेशन मोड़ के पास पहुंचा। सोशल मीडिया पर पहले से वायरल हो चुके इस ट्रक को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक स्टेशन मोड़ के पास बने फुट ओवरब्रिज से पहले पहुंचकर रुक गया। ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण उसे पुल के नीचे से निकालना चुनौती बन गया। इसके बाद NHAI और स्थानीय प्रशासन की टीम ने ट्रक को सुरक्षित निकालने के लिए मौके पर रणनीति तैयार की। देखें, मौके से आई 5 तस्वीरें… दो हाइड्रा की मदद से उठाया ब्रिज का हिस्सा ट्रक के पुलिया से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचते ही दो हाइड्रा मशीनों को लगाया गया। फुट ओवरब्रिज के दक्षिणी लेन के हिस्से को काटकर हाइड्रा की मदद से ऊपर उठा दिया गया। इसके बाद भारी ट्रक को पुल के नीचे से निकालने का रास्ता बनाया गया। शाम 4:55 बजे सुरक्षित निकला ट्रक प्रशासन और NHAI की निगरानी में 308 चक्कों वाला ट्रक फुट ओवरब्रिज के नीचे से पूरी तरह सुरक्षित निकाल लिया गया। शाम 4:55 बजे ट्रक के पुल पार करने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। ट्रक निकलते ही ब्रिज जोड़ने का काम शुरू ट्रक के निकलते ही विभाग की टीम ने हाइड्रा से उठाए गए फुट ओवरब्रिज के हिस्से को वापस उसकी जगह पर रखा। इसके बाद काटे गए हिस्से को दोबारा जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया। पुलिस, QRT और ट्रैफिक टीम रही तैनात सुरक्षा को देखते हुए मोहनिया पुलिस, QRT, ट्रैफिक पुलिस और NHAI की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। लाउडस्पीकर से लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की लगातार अपील की जाती रही। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस पूरी प्रक्रिया को देखने के लिए जमा थे। धीमी हुई रफ्तार, लेकिन नहीं लगा जाम भारी ट्रक और ब्रिज पर चल रहे काम के कारण NH-19 पर वाहनों की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी हुई। हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी के कारण मोहनिया शहर में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी और यातायात पूरी तरह ठप नहीं हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *