25 हजार के इनामी कुख्यात फेकन के 3 गुर्गे अरेस्ट:माइक्रो फाइनेंस कंपनी लूटने की थी तैयारी, पिस्टल, 6 कारतूस-बाइक बरामद

25 हजार के इनामी कुख्यात फेकन के 3 गुर्गे अरेस्ट:माइक्रो फाइनेंस कंपनी लूटने की थी तैयारी, पिस्टल, 6 कारतूस-बाइक बरामद

सीतामढ़ी में माइक्रो फाइनेंस कंपनी को लूटने की साजिश रच रहे बदमाशों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने एक विवाह भवन में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का संबंध 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी फेकन कुमार से बताया जा रहा है। विवाह भवन में जुटे थे बदमाश, लूट की योजना पुलिस के अनुसार, लूट और रंगदारी के मामलों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक विवाह भवन में कुछ बदमाश जमा हुए हैं। वे माइक्रो फाइनेंस कंपनी को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम ने विवाह भवन में छापेमारी की। मौके से विकास कुमार उर्फ रंजी, कृष्ण कुमार उर्फ कन्हाई और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पिस्टल, छह कारतूस और बाइक बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बाइक की चाबी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियार और कारतूस की जांच की जा रही है। एक दिन पहले पकड़ा गया था फेकन पुलिस के अनुसार, इस गिरोह से जुड़े कुख्यात अपराधी और 25 हजार रुपये के इनामी फेकन कुमार को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। अब उसके तीन कथित गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है। पुराने आपराधिक मामलों की भी जांच गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और लूट-रंगदारी की अन्य घटनाओं में भूमिका की जांच कर रही है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा सकती है। एएसपी आशीष आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी में माइक्रो फाइनेंस कंपनी को लूटने की साजिश रच रहे बदमाशों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने एक विवाह भवन में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का संबंध 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी फेकन कुमार से बताया जा रहा है। विवाह भवन में जुटे थे बदमाश, लूट की योजना पुलिस के अनुसार, लूट और रंगदारी के मामलों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक विवाह भवन में कुछ बदमाश जमा हुए हैं। वे माइक्रो फाइनेंस कंपनी को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम ने विवाह भवन में छापेमारी की। मौके से विकास कुमार उर्फ रंजी, कृष्ण कुमार उर्फ कन्हाई और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पिस्टल, छह कारतूस और बाइक बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बाइक की चाबी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियार और कारतूस की जांच की जा रही है। एक दिन पहले पकड़ा गया था फेकन पुलिस के अनुसार, इस गिरोह से जुड़े कुख्यात अपराधी और 25 हजार रुपये के इनामी फेकन कुमार को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। अब उसके तीन कथित गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है। पुराने आपराधिक मामलों की भी जांच गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और लूट-रंगदारी की अन्य घटनाओं में भूमिका की जांच कर रही है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा सकती है। एएसपी आशीष आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *