कटिहार शहर के विकास के लिए 23 सितंबर 2026 को एक पहल हुई। बुधवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने कटिहार रेलवे मंडल के डीआरएम और एडीआरएम (DN-2) के साथ डीआरएम कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में रेलवे और नगर निगम के बीच रेलवे क्षेत्र के 20 चिन्हित स्थलों पर विकास कार्यों के लिए एनओसी (NOC) देने से जुड़े कई मुद्दों पर बात हुई। बैठक में वार्ड संख्या 13 के पार्षद दिनेश कुमार पांडेय, वार्ड संख्या 14 के पार्षद हर्ष अग्रवाल, नगर निगम के एसडीओ विवेक कुमार, प्रधान सहायक प्रवेश सलीम और स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार मौजूद थे। बैठक के दौरान सभी 20 चिन्हित स्थलों पर नगर निगम के प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर रेलवे की ओर से सहमति और एनओसी की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। लगभग सभी मुद्दों पर सहमति बन गई। फैसला लिया गया कि जल्द ही नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार और रेलवे के DN-2 द्वारा MOU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। MOU के बाद रेलवे के चिन्हित क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा जरूरी विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कामों में तेजी आने की उम्मीद है। नगर निगम और रेलवे के बीच इस तालमेल को कटिहार शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। कटिहार शहर के विकास के लिए 23 सितंबर 2026 को एक पहल हुई। बुधवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने कटिहार रेलवे मंडल के डीआरएम और एडीआरएम (DN-2) के साथ डीआरएम कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में रेलवे और नगर निगम के बीच रेलवे क्षेत्र के 20 चिन्हित स्थलों पर विकास कार्यों के लिए एनओसी (NOC) देने से जुड़े कई मुद्दों पर बात हुई। बैठक में वार्ड संख्या 13 के पार्षद दिनेश कुमार पांडेय, वार्ड संख्या 14 के पार्षद हर्ष अग्रवाल, नगर निगम के एसडीओ विवेक कुमार, प्रधान सहायक प्रवेश सलीम और स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार मौजूद थे। बैठक के दौरान सभी 20 चिन्हित स्थलों पर नगर निगम के प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर रेलवे की ओर से सहमति और एनओसी की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। लगभग सभी मुद्दों पर सहमति बन गई। फैसला लिया गया कि जल्द ही नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार और रेलवे के DN-2 द्वारा MOU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। MOU के बाद रेलवे के चिन्हित क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा जरूरी विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कामों में तेजी आने की उम्मीद है। नगर निगम और रेलवे के बीच इस तालमेल को कटिहार शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

