मधुबनी में 40 लाख की चांदी जब्त, दो दुकानदार रिहा:पूछताछ के बाद पुलिस ने बॉन्ड पर छोड़ा, अब आयकर विभाग करेगा जांच

मधुबनी में 40 लाख की चांदी जब्त, दो दुकानदार रिहा:पूछताछ के बाद पुलिस ने बॉन्ड पर छोड़ा, अब आयकर विभाग करेगा जांच

मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मधुबनी का समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संध्या 5:00 बजे बताया कि नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने सोमवार को सोना-चांदी के आभूषण गलाने वाले दो दुकानदारों को हिरासत में लिया था। उनके पास से करीब 40 लाख रुपये की चांदी जब्त की गई। पुलिस ने दोनों दुकानदारों से गहन पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद मंगलवार को उन्हें बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। हालांकि, बरामद चांदी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों दुकानदारों को साफ निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने तक जब भी नगर थाना उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगा, उन्हें हाजिर होना होगा। निर्देश का पालन न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के दौरान दुकानदारों ने जब्त चांदी के संबंध में मधुबनी शहर के बड़ा बाजार स्थित कई बड़े सोना-चांदी की दुकानों के मालिकों के नाम बताए हैं। पुलिस अब इन दुकानदारों से बारी-बारी से पूछताछ करेगी। इसका मकसद चांदी के स्रोत और पूरे मामले की जांच करना है। जांच के दौरान यदि जब्त चांदी अवैध पाई जाती है, तो उसे सरकार के कब्जे में लिया जाएगा। साथ ही, मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आयकर विभाग को भी सौंप दी गई है। पुलिस और आयकर विभाग मिलकर मामले की अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच अहम चरण में है। इसलिए इससे जुड़ी सभी जानकारी सार्वजनिक करना ठीक नहीं होगा। ऐसा करने से आगे की जांच और कार्रवाई पर असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मधुबनी का समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संध्या 5:00 बजे बताया कि नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने सोमवार को सोना-चांदी के आभूषण गलाने वाले दो दुकानदारों को हिरासत में लिया था। उनके पास से करीब 40 लाख रुपये की चांदी जब्त की गई। पुलिस ने दोनों दुकानदारों से गहन पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद मंगलवार को उन्हें बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। हालांकि, बरामद चांदी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों दुकानदारों को साफ निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने तक जब भी नगर थाना उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगा, उन्हें हाजिर होना होगा। निर्देश का पालन न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के दौरान दुकानदारों ने जब्त चांदी के संबंध में मधुबनी शहर के बड़ा बाजार स्थित कई बड़े सोना-चांदी की दुकानों के मालिकों के नाम बताए हैं। पुलिस अब इन दुकानदारों से बारी-बारी से पूछताछ करेगी। इसका मकसद चांदी के स्रोत और पूरे मामले की जांच करना है। जांच के दौरान यदि जब्त चांदी अवैध पाई जाती है, तो उसे सरकार के कब्जे में लिया जाएगा। साथ ही, मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आयकर विभाग को भी सौंप दी गई है। पुलिस और आयकर विभाग मिलकर मामले की अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच अहम चरण में है। इसलिए इससे जुड़ी सभी जानकारी सार्वजनिक करना ठीक नहीं होगा। ऐसा करने से आगे की जांच और कार्रवाई पर असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *