बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:हरीश द्विवेदी को बिहार BJP की कमान, ‘सलवार उतारना रेप नहीं’-HC के फैसले पर SC सख्त, छात्रा से छेड़छाड़

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:हरीश द्विवेदी को बिहार BJP की कमान, ‘सलवार उतारना रेप नहीं’-HC के फैसले पर SC सख्त, छात्रा से छेड़छाड़

आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार में दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो पालियों में एग्जाम ली गई थी। वहीं बिहार बीजेपी के प्रभारी और सह-प्रभारियों को बदल दिया गया है। अब तक सह-प्रभारी रहे हरीश द्विवेदी को बिहार का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 01- बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा कैंसिल, छुट्टी पर BPSSC अध्यक्ष बिहार में दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो पालियों में एग्जाम ली गई थी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीख की जानकारी अलग से दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 02- हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के नए प्रभारी बिहार बीजेपी के प्रभारी और सह-प्रभारियों को बदल दिया गया है। अब तक सह-प्रभारी रहे हरीश द्विवेदी को बिहार का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश के बस्ती के रहने वाले हैं। वे बस्ती लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 03- ‘सलवार उतारना रेप नहीं’, HC के फैसले पर SC सख्त सुप्रीम कोर्ट उस फैसले को खारिज कर सकता है, जिसमें पटना हाईकोर्ट ने कहा था कि सलवार उतारना रेप की कोशिश नहीं। CJI जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इस आदेश पर खुद ही सुनवाई कर रही थी। CJI सूर्यकांत ने कहा कि पटना हाईकोर्ट के इस फैसले में कुछ कमेंट्स आपत्तिजनक हैं। पूरी खबर पढ़ें 04- नीरज कुमार को मिला CM सम्राट चौधरी का साथ पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में अपने ही दल के विधायक अनंत सिंह से मिल रही चुनौती के बीच नीरज कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री का सपोर्ट मिल गया है। सीएम ने खुले मंच से नीरज कुमार की इशारों में तारीफ की है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूरी खबर पढ़ें 05- जमुई जैसी वारदात, परीक्षा देने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ दरभंगा के जमालपुर में जमुई जैसी वारदात सामने आई है। सोमवार को मिड-टर्म एग्जाम देने जा रही 10वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के 5 घंटे के भीतर पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें 06- चलती ट्रेन से यात्रियों को फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार चलती ट्रेन में यात्रियों से ठगी और लूट करने के बाद उन्हें ट्रेन से नीचे फेंकने वाले आरोपी को GRP ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित तिवारी के रूप में हुई है। उस पर भोजपुर के एक युवक से ट्रेन में 17 हजार रुपए ऐंठने और इसके बाद उसे ट्रेन से नीचे फेंकने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें 07- बाघ के हमले में महिला की मौत, गर्दन पर चोट के निशान बगहा में बाघ के हमले में एक 35 साल की महिला की मौत हो गई है। घटना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के मदनपुर वन क्षेत्र में बुधवार दोपहर की है। मृतका की पहचान सिरिसिया निवासी कोलाई मियां की पत्नी सलमा खातून के रूप में हुई है। दरअसल, बीते दो महीने में बाघ के हमले में मारे जाने की यह चौथी घटना है। पूरी खबर पढ़ें 08- 30 लाख रुपए कैश के साथ तीन गुजराती कारोबारी गिरफ्तार पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार रात इनोवा क्रिस्टा गाड़ी से 30 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। मामला हवाला कारोबार से जुड़ रहा है। मौके से गाड़ी पर सवार गुजरात के तीन कारोबारियों को हिरासत में लिया गया है। जिनकी पहचान संजय कुमार, दिग्विजय ठाकुर और पटेल कारण कुमार सिंधा भाई के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 09- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किन्नरों ने किया स्वागत आरा में सीएम सम्राट चौधरी बुधवार को वीर कुंवर सिंह की नगरी जगदीशपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शारदा ब्रजराज खेल मैदान में हैलीपैड पर लैंड किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वीर कुंवर सिंह किला-संग्रहालय का भ्रमण किया और अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पूरी खबर पढ़ें 10- उत्तर बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों में कल यानी गुरुवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। बाकी 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार में दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो पालियों में एग्जाम ली गई थी। वहीं बिहार बीजेपी के प्रभारी और सह-प्रभारियों को बदल दिया गया है। अब तक सह-प्रभारी रहे हरीश द्विवेदी को बिहार का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 01- बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा कैंसिल, छुट्टी पर BPSSC अध्यक्ष बिहार में दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो पालियों में एग्जाम ली गई थी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीख की जानकारी अलग से दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 02- हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के नए प्रभारी बिहार बीजेपी के प्रभारी और सह-प्रभारियों को बदल दिया गया है। अब तक सह-प्रभारी रहे हरीश द्विवेदी को बिहार का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश के बस्ती के रहने वाले हैं। वे बस्ती लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 03- ‘सलवार उतारना रेप नहीं’, HC के फैसले पर SC सख्त सुप्रीम कोर्ट उस फैसले को खारिज कर सकता है, जिसमें पटना हाईकोर्ट ने कहा था कि सलवार उतारना रेप की कोशिश नहीं। CJI जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इस आदेश पर खुद ही सुनवाई कर रही थी। CJI सूर्यकांत ने कहा कि पटना हाईकोर्ट के इस फैसले में कुछ कमेंट्स आपत्तिजनक हैं। पूरी खबर पढ़ें 04- नीरज कुमार को मिला CM सम्राट चौधरी का साथ पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में अपने ही दल के विधायक अनंत सिंह से मिल रही चुनौती के बीच नीरज कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री का सपोर्ट मिल गया है। सीएम ने खुले मंच से नीरज कुमार की इशारों में तारीफ की है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूरी खबर पढ़ें 05- जमुई जैसी वारदात, परीक्षा देने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ दरभंगा के जमालपुर में जमुई जैसी वारदात सामने आई है। सोमवार को मिड-टर्म एग्जाम देने जा रही 10वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के 5 घंटे के भीतर पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें 06- चलती ट्रेन से यात्रियों को फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार चलती ट्रेन में यात्रियों से ठगी और लूट करने के बाद उन्हें ट्रेन से नीचे फेंकने वाले आरोपी को GRP ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित तिवारी के रूप में हुई है। उस पर भोजपुर के एक युवक से ट्रेन में 17 हजार रुपए ऐंठने और इसके बाद उसे ट्रेन से नीचे फेंकने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें 07- बाघ के हमले में महिला की मौत, गर्दन पर चोट के निशान बगहा में बाघ के हमले में एक 35 साल की महिला की मौत हो गई है। घटना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के मदनपुर वन क्षेत्र में बुधवार दोपहर की है। मृतका की पहचान सिरिसिया निवासी कोलाई मियां की पत्नी सलमा खातून के रूप में हुई है। दरअसल, बीते दो महीने में बाघ के हमले में मारे जाने की यह चौथी घटना है। पूरी खबर पढ़ें 08- 30 लाख रुपए कैश के साथ तीन गुजराती कारोबारी गिरफ्तार पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार रात इनोवा क्रिस्टा गाड़ी से 30 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। मामला हवाला कारोबार से जुड़ रहा है। मौके से गाड़ी पर सवार गुजरात के तीन कारोबारियों को हिरासत में लिया गया है। जिनकी पहचान संजय कुमार, दिग्विजय ठाकुर और पटेल कारण कुमार सिंधा भाई के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 09- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किन्नरों ने किया स्वागत आरा में सीएम सम्राट चौधरी बुधवार को वीर कुंवर सिंह की नगरी जगदीशपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शारदा ब्रजराज खेल मैदान में हैलीपैड पर लैंड किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वीर कुंवर सिंह किला-संग्रहालय का भ्रमण किया और अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पूरी खबर पढ़ें 10- उत्तर बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों में कल यानी गुरुवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। बाकी 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *