दिशा मीटिंग में डेवलपमेंट स्कीम की प्रोग्रेस की जांच:सुपौल में 25,991 प्रधानमंत्री आवास और 172 WPU का निर्माण पूरा

दिशा मीटिंग में डेवलपमेंट स्कीम की प्रोग्रेस की जांच:सुपौल में 25,991 प्रधानमंत्री आवास और 172 WPU का निर्माण पूरा

समाहरणालय सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को सांसद दिलेश्वर कामैत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस सहित कई अधिकारी व अन्य मौजूद रहे। 2025-26 में अब तक 25,991 आवास पूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्धारित 17,19,552 मानव दिवस के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 10,27,210 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। यह लक्ष्य का 59.74 प्रतिशत है। योजना के तहत क्रियान्वित 93.14 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में अब तक 25,991 आवास पूर्ण किए गए हैं। वहीं, द्वितीय और तृतीय किस्त की राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ शेष अधूरे आवासों को पूरा कराने की कार्रवाई जारी है। अब तक 38,484 स्वयं सहायता समूह गठित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 21 सामुदायिक स्वच्छता परिसर के लक्ष्य में 19 का निर्माण पूरा हो चुका है। जिले में लक्षित 174 WPU में 172 का निर्माण पूरा कर लिया गया है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण में 7,315 लाभुकों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की सहायता राशि का भुगतान किया गया है। जल शक्ति अभियान के तहत विभिन्न संरचनाओं से जुड़े 7,214 कार्य भी पूरे किए गए हैं। जीविका के तहत जिले में अब तक 38,484 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। ग्रामीण परिवारों को समूहों से जोड़ने के लिए वार्ड स्तर पर सर्वे किया जा रहा है। बैठक में ग्रामीण सड़कों, पुल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, शहरी आवास और नल-जल योजना की भी समीक्षा हुई। बैठक में निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी, जिला परिषद अध्यक्ष कमला देवी, निर्मली के प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश यादव समेत जिले के संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। समाहरणालय सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को सांसद दिलेश्वर कामैत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस सहित कई अधिकारी व अन्य मौजूद रहे। 2025-26 में अब तक 25,991 आवास पूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्धारित 17,19,552 मानव दिवस के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 10,27,210 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। यह लक्ष्य का 59.74 प्रतिशत है। योजना के तहत क्रियान्वित 93.14 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में अब तक 25,991 आवास पूर्ण किए गए हैं। वहीं, द्वितीय और तृतीय किस्त की राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ शेष अधूरे आवासों को पूरा कराने की कार्रवाई जारी है। अब तक 38,484 स्वयं सहायता समूह गठित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 21 सामुदायिक स्वच्छता परिसर के लक्ष्य में 19 का निर्माण पूरा हो चुका है। जिले में लक्षित 174 WPU में 172 का निर्माण पूरा कर लिया गया है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण में 7,315 लाभुकों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की सहायता राशि का भुगतान किया गया है। जल शक्ति अभियान के तहत विभिन्न संरचनाओं से जुड़े 7,214 कार्य भी पूरे किए गए हैं। जीविका के तहत जिले में अब तक 38,484 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। ग्रामीण परिवारों को समूहों से जोड़ने के लिए वार्ड स्तर पर सर्वे किया जा रहा है। बैठक में ग्रामीण सड़कों, पुल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, शहरी आवास और नल-जल योजना की भी समीक्षा हुई। बैठक में निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी, जिला परिषद अध्यक्ष कमला देवी, निर्मली के प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश यादव समेत जिले के संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *