Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

Ishwar Thakur Health Condition: भाभीजी घर पर हैं!‘ और ‘FIR’ जैसे कॉमेडी शो में काम करने वाले एक्टर ईश्वर ठाकुर अभी बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। किडनी की बीमारी के कारण उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें ICU में रखा गया है।

‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, उनकी बहन जयश्री ने बताया, “ईश्वर मेरे बड़े भाई हैं। सब कुछ 2020 में, कोविड लॉकडाउन से तीन महीने पहले, उनके पैर में एक जख्म होने से शुरू हुआ था। उन्हें डायबिटीज है, इसलिए जख्म ठीक नहीं हुआ और अब इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल गया है। दो-तीन दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई और हम उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। तब से वे किसी भी तरह से रिएक्ट नहीं कर रहे हैं। हमने उनकी देखभाल में अपनी सारी जमा-पूंजी खर्च कर दी है, लेकिन अब हम और खर्च नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हमें मदद की जरूरत है।”

उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती जख्म की वजह से ईश्वर को फैटी लिवर की समस्या भी हो गई थी, जिससे वो पूरी तरह से उबर चुके थे। जयश्री ने आगे कहा, “लेकिन सेहत से जुड़ी दिक्कतें फिर से शुरू हो गईं। उनके शो ‘FIR’ और ‘भाभीजी घर पर हैं!’ के मेकर्स ने जितनी हो सके हमारी मदद की। उनके को-स्टार्स ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। कविता कौशिक जी ने भी मदद के लिए अपील की थी, और इन्हीं सब वजहों से हम अब तक उनका इलाज करवा पाए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *