हरदोई में कार की टक्कर से एक युवक की मौत:टड़ियावां पुलिस ने मृतक पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज की FIR

हरदोई में कार की टक्कर से एक युवक की मौत:टड़ियावां पुलिस ने मृतक पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज की FIR

हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों खेत देखकर पैदल घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत देखकर लौटते समय कार ने मारी टक्कर बर्रा सराय गांव निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर 2026 को दोपहर उनका बेटा सचिन कुमार उर्फ अरुण अपने दोस्तों प्रमांचल और कुलदीप के साथ दधनामऊ रोड पर खेत देखने गया था। खेत देखने के बाद तीनों पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान दधनामऊ की तरफ से हरिहरपुर जा रही एक कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में सचिन कुमार उर्फ अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके दोनों साथी प्रमांचल और कुलदीप घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता प्रमोद कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। टड़ियावां पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *