Asian Games 2026: मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानें पूरा शेड्यूल और लाइव डिटेल्स

Asian Games 2026: मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानें पूरा शेड्यूल और लाइव डिटेल्स

Asian Games Men’s Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से जापान और अफगानिस्तान के मुकाबले के साथ होगी। भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेगी। टूर्नामेंट के गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे। 

Men’s Cricket at Asian Games 2026: एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होने जा रही है, जहां पहले ही मुकाबले में जापान का सामना अफगानिस्तान से होगा। जिस तरीके से जापान ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और आखिरी गेंद तक मैच में बनी रही थी, उससे इस मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ उलटफेर की उम्मीद जग गई है। इस मैच को जीतने वाली टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। चलिए जानते हैं मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल।

4 टीमों को सीधे मिली क्वार्टरफाइनल में जगह

24 सितंबर को दिन के दूसरे क्रिकेट मैच में हांगकांग चीन और मलेशिया की टक्कर होगी, जो मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद को 25 सितंबर को हांगकांग चीन और ओमान की टीमें आमने-सामने होंगी, तो अफगानिस्तान का सामना नेपाल से होगा। जापान का अगला मुकाबला नेपाल से 26 सितंबर को होगा, तो वहीं 26 सितंबर को दूसरे मुकाबले में मलेशिया और ओमान की टीमें आमने-सामने होंगी। 27 सितंबर को कोई मुकाबला नहीं होगा, जबकि 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जहां पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने पहले ही जगह पक्की कर ली है।

शुरुआती राउंड में 2 ग्रुप बनाए गए हैं, जहां मलेशिया, ओमान, नेपाल, जापान, अफगानिस्तान और हांगकांग चीन की टीमें शामिल हैं। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल की टीमें हैं, तो ग्रुप B में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान हैं। दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 सितंबर को होंगे।

28 सितंबर को टीम इंडिया का पहला मैच

क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला सुबह 5:30 बजे होगा, तो भारतीय टीम का मुकाबला 10:00 बजे से शुरू होगा। इसके बाद से 29 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के मुकाबले खेले जाएंगे। 1 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल में सेमीफाइनल मैच होगा, जबकि 3 अक्टूबर को ब्रॉन्ज मेडल और गोल्ड मेडल मुकाबले खेले जाएंगे। इन सभी मैचों को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा भारतीय मैचों को फ्री डीटीएच के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *