बहराइच में बिजली कटौती से नाराज लोगों का प्रदर्शन:सड़क जाम कर की नारेबाजी, पुलिस ने आश्वासन देकर खुलवाया

बहराइच में बिजली कटौती से नाराज लोगों का प्रदर्शन:सड़क जाम कर की नारेबाजी, पुलिस ने आश्वासन देकर खुलवाया

बहराइच में मंगलवार देर रात अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सिविल लाइन स्थित बिजली घर के सामने पहुंच गए। उन्होंने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण मौके पर काफी देर तक हंगामा रहा। स्थानीय लोगों का आरोप था कि शहर में लगातार बिजली काटी जा रही है। दिन में कई बार बिजली सप्लाई बंद होने के साथ ही रात में भी कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नाराज लोगों ने बिजली विभाग से तुरंत सप्लाई व्यवस्था सुधारने की मांग की। प्रदर्शन और सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल ब्रजेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद बिजली घर पर तैनात अधिकारियों से बात कर सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने और बिजली सप्लाई शुरू होने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया और अपने घर लौट गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *