बक्सर में CM के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी:रूट पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन, जीविका भवन का निरीक्षण और BJP कार्यालय में संवाद

बक्सर में CM के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी:रूट पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन, जीविका भवन का निरीक्षण और BJP कार्यालय में संवाद

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बुधवार को बक्सर आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उनके तय रूट पर साफ-सफाई कराई गई है, गड्ढे भरे गए हैं और पानी का छिड़काव कराया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। काफिले के दौरान रोकी जाएगी वाहनों की आवाजाही मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान कई मुख्य रास्तों पर आम वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोकी या मोड़ी जाएगी। वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री के तय रूट पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। 12 बजे पटना से हेलीकॉप्टर से निकलेंगे जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से बक्सर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे बक्सर हवाई अड्डे के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से वामन भगवान मंदिर जाएंगे। 20 मिनट मंदिर में पूजा करेंगे मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 से 12:50 बजे तक वामन भगवान मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद 12:50 बजे मंदिर से चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने वाले रास्तों पर आम वाहनों की आवाजाही रोकी या डायवर्ट की जाएगी। जीविका भवन का निरीक्षण, लाभार्थियों से करेंगे बातचीत मुख्यमंत्री करीब 1 बजे चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचेंगे। यहां वे जीविका भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही ‘कहानी बदलाव की’ योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे और जीविका दीदियों से मिलेंगे। अलग-अलग विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली जाएगी। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद चुरामनपुर से मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होंगे। 1:25 बजे कार्यालय पहुंचकर करीब 10 मिनट तक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद 1:35 बजे सरस्वती विद्या मंदिर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। करीब 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। डीएम-एसपी समेत अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीएम, एसपी समेत जिले के वरीय अधिकारी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूट पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। महत्वपूर्ण स्थानों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। काफिले के दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान आम लोगों को कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित डायवर्जन और यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बुधवार को बक्सर आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उनके तय रूट पर साफ-सफाई कराई गई है, गड्ढे भरे गए हैं और पानी का छिड़काव कराया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। काफिले के दौरान रोकी जाएगी वाहनों की आवाजाही मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान कई मुख्य रास्तों पर आम वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोकी या मोड़ी जाएगी। वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री के तय रूट पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। 12 बजे पटना से हेलीकॉप्टर से निकलेंगे जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से बक्सर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे बक्सर हवाई अड्डे के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से वामन भगवान मंदिर जाएंगे। 20 मिनट मंदिर में पूजा करेंगे मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 से 12:50 बजे तक वामन भगवान मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद 12:50 बजे मंदिर से चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने वाले रास्तों पर आम वाहनों की आवाजाही रोकी या डायवर्ट की जाएगी। जीविका भवन का निरीक्षण, लाभार्थियों से करेंगे बातचीत मुख्यमंत्री करीब 1 बजे चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचेंगे। यहां वे जीविका भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही ‘कहानी बदलाव की’ योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे और जीविका दीदियों से मिलेंगे। अलग-अलग विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली जाएगी। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद चुरामनपुर से मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होंगे। 1:25 बजे कार्यालय पहुंचकर करीब 10 मिनट तक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद 1:35 बजे सरस्वती विद्या मंदिर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। करीब 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। डीएम-एसपी समेत अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीएम, एसपी समेत जिले के वरीय अधिकारी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूट पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। महत्वपूर्ण स्थानों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। काफिले के दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान आम लोगों को कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित डायवर्जन और यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *