कोडरमा के सदर थाना क्षेत्र में तीन नाबालिगों को कथित रूप से बंधक बनाकर मारपीट करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने करीब 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पोक्सो (POCSO) एक्ट और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराएं लगायी गयी हैं। पुलिस वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भीड़ में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। दो नाबालिग लड़कों को पकड़ने के बाद भीड़ ने की मारपीट जानकारी के अनुसार, सोमवार को ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़की के घर से दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा था। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आरोप है कि भीड़ ने तीनों नाबालिगों को रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिया। उनके साथ मारपीट की। घटना के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो गया। पुलिस ने इसी मामले को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो लड़कों पर भी अलग केस दूसरी ओर, नाबालिग लड़की की मां के बयान पर दोनों लड़कों के खिलाफ कथित तौर पर जबरन घर में घुसने और दुष्कर्म के आरोप में अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। कोडरमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रोहित सिंह के आवेदन पर नाबालिगों के साथ मारपीट और वीडियो प्रसारित करने के मामले में कार्रवाई की गयी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि तीनों नाबालिग हैं और उनकी पहचान सार्वजनिक करना या उनका वीडियो प्रसारित करना कानूनन गंभीर मामला है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। ————————————– इसे भी पढ़ें… कोडरमा में रात में मिलने पहुंचे दो नाबालिग दोस्त:ग्रामीणों ने पकड़ा और बिजली के खंभे से बांधा, पिटाई भी की, पुलिस ने बचाया कोडरमा जिले के लोचनपुर गांव में एक नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचे उसके दो नाबालिग दोस्तों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वे लड़की के घर पहुंच गए। वहां तीनों नाबालिगों को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने का ग्रामीणों ने दावा किया। बताया गया कि लड़की के पिता दूसरे स्थान पर काम करते हैं, जबकि उसकी मां मायके गई हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों नाबालिग युवक पिछले दो-तीन दिनों से लड़की से मिलने उसके घर आ रहे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें… कोडरमा के सदर थाना क्षेत्र में तीन नाबालिगों को कथित रूप से बंधक बनाकर मारपीट करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने करीब 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पोक्सो (POCSO) एक्ट और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराएं लगायी गयी हैं। पुलिस वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भीड़ में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। दो नाबालिग लड़कों को पकड़ने के बाद भीड़ ने की मारपीट जानकारी के अनुसार, सोमवार को ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़की के घर से दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा था। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आरोप है कि भीड़ ने तीनों नाबालिगों को रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिया। उनके साथ मारपीट की। घटना के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो गया। पुलिस ने इसी मामले को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो लड़कों पर भी अलग केस दूसरी ओर, नाबालिग लड़की की मां के बयान पर दोनों लड़कों के खिलाफ कथित तौर पर जबरन घर में घुसने और दुष्कर्म के आरोप में अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। कोडरमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रोहित सिंह के आवेदन पर नाबालिगों के साथ मारपीट और वीडियो प्रसारित करने के मामले में कार्रवाई की गयी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि तीनों नाबालिग हैं और उनकी पहचान सार्वजनिक करना या उनका वीडियो प्रसारित करना कानूनन गंभीर मामला है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। ————————————– इसे भी पढ़ें… कोडरमा में रात में मिलने पहुंचे दो नाबालिग दोस्त:ग्रामीणों ने पकड़ा और बिजली के खंभे से बांधा, पिटाई भी की, पुलिस ने बचाया कोडरमा जिले के लोचनपुर गांव में एक नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचे उसके दो नाबालिग दोस्तों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वे लड़की के घर पहुंच गए। वहां तीनों नाबालिगों को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने का ग्रामीणों ने दावा किया। बताया गया कि लड़की के पिता दूसरे स्थान पर काम करते हैं, जबकि उसकी मां मायके गई हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों नाबालिग युवक पिछले दो-तीन दिनों से लड़की से मिलने उसके घर आ रहे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

