बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड में आज से मौसम सक्रिय हो गया है। रांची समेत कई जिलों में देर रात से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। आशंका है कि आज भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। झारखंड के मौसम की तस्वीरें देखें…. रांची में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को भी दोपहर बाद मौसम बदला और कई जगहों पर बादल छाये रहे। लातेहार में 12 मिमी, रांची में नौ मिमी और जमशेदपुर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। आज 7 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट निम्न दबाव के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। जमशेदपुर में मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि हजारीबाग में भी गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। बारिश के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री रहने का अनुमान है। कल 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को बारिश की गतिविधि और बढ़ सकती है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भी भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश हो सकती है। 26 सितंबर को भी गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में बारिश की चेतावनी है। 27 और 28 सितंबर को भी कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। छह जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून की अवधि में 22 सितंबर तक राज्य के छह जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 40 प्रतिशत, रांची में नौ प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में आठ प्रतिशत, पूर्वी सिंहभूम में दो प्रतिशत और लोहरदगा में एक प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश और बादलों के कारण अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। रांची में 24 से 26 सितंबर के दौरान अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। जमशेदपुर में बुधवार को तापमान करीब 30 डिग्री और हजारीबाग में 28 डिग्री रहने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण रांची, खूंटी और हजारीबाग सहित पठारी इलाकों में मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन अचानक तेज बारिश और वज्रपात का खतरा बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड में आज से मौसम सक्रिय हो गया है। रांची समेत कई जिलों में देर रात से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। आशंका है कि आज भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। झारखंड के मौसम की तस्वीरें देखें…. रांची में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को भी दोपहर बाद मौसम बदला और कई जगहों पर बादल छाये रहे। लातेहार में 12 मिमी, रांची में नौ मिमी और जमशेदपुर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। आज 7 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट निम्न दबाव के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। जमशेदपुर में मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि हजारीबाग में भी गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। बारिश के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री रहने का अनुमान है। कल 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को बारिश की गतिविधि और बढ़ सकती है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भी भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश हो सकती है। 26 सितंबर को भी गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में बारिश की चेतावनी है। 27 और 28 सितंबर को भी कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। छह जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून की अवधि में 22 सितंबर तक राज्य के छह जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 40 प्रतिशत, रांची में नौ प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में आठ प्रतिशत, पूर्वी सिंहभूम में दो प्रतिशत और लोहरदगा में एक प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश और बादलों के कारण अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। रांची में 24 से 26 सितंबर के दौरान अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। जमशेदपुर में बुधवार को तापमान करीब 30 डिग्री और हजारीबाग में 28 डिग्री रहने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण रांची, खूंटी और हजारीबाग सहित पठारी इलाकों में मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन अचानक तेज बारिश और वज्रपात का खतरा बना रहेगा।

