सिगरेट नहीं दी तो दुकानदार को सड़क पर गिराकर पीटा:फतेहगढ़ में लाठी-डंडों से मारपीट का VIDEO वायरल, सामान तोड़ने का भी आरोप

सिगरेट नहीं दी तो दुकानदार को सड़क पर गिराकर पीटा:फतेहगढ़ में लाठी-डंडों से मारपीट का VIDEO वायरल, सामान तोड़ने का भी आरोप

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ के मुख्य बाजार में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक दुकानदार को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार देर शाम की है। इसका वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। सिगरेट देने से मना किया तो गाली-गलौज आरोप है कि कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से सिगरेट मांगी। दुकानदार ने सिगरेट देने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दुकानदार ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडों से दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान दुकानदार सड़क पर गिर गया, इसके बाद भी युवक उसे पीटते रहे। दुकान का सामान तोड़ने का भी आरोप वायरल वीडियो में सड़क पर दुकानदार के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। आसपास मौजूद लोग घटना को देखते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग आरोपियों को रोकने की कोशिश करते भी दिखते हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवकों ने दुकान का सामान भी तोड़ दिया। दुकानदार ने थाने में दी शिकायत घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार की बताई जा रही है। मारपीट के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *