बदमाशों के डर से मकानों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखा:मैहर में एसपी बोले- किसी को डरने की जरूरत नहीं, पुलिस आपके साथ है

बदमाशों के डर से मकानों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखा:मैहर में एसपी बोले- किसी को डरने की जरूरत नहीं, पुलिस आपके साथ है

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में आदिवासी युवक भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और अफवाहों का माहौल बन गया था। गांव से पलायन और डर की खबरें सामने आने के बाद मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। 16 सितंबर की रात भैयालाल कोल की कुएं के पास बुलाकर मारपीट और गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने पुरानी रंजिश के तहत वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों-अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान और अजमेर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ‘घर बिकाऊ है’ के सूचना पर पुलिस का बयान हत्या के बाद गांव के कुछ मकानों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई थीं। इस पर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने साफ कहा कि डरने या गांव छोड़ने जैसी कोई बात नहीं है और मैहर पुलिस ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *