श्रीनगर में रामराजा सरकार जलविहार उत्सव:बैंड बाजा के साथ यात्रा निकाली, चंदन लेप लगाकर स्नान कराया

श्रीनगर में रामराजा सरकार जलविहार उत्सव:बैंड बाजा के साथ यात्रा निकाली, चंदन लेप लगाकर स्नान कराया

महोबा में श्रीनगर के बड़े बब्बा जू मंदिर में राम राजा सरकार का जलविहार उत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। बैंड बाजा के साथ यात्रा निकाली गई। कस्बे के दाऊ तालाब में रामराजा सरकार का चंदन लेप लगाकर स्नान कराया गया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन के जयप्रकाश दीक्षित भगवान के विमान को कंधे पर रखकर चलते रहे। प्रेमचंद तिवारी, पंकज मिश्रा, राकेश सैनी, मंदिर के मुख्य पुजारी गुड्डू पुजारी, पंकज मिश्रा, नजीर पठान सहित गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। जलविहार के बाद आरती पूजा और प्रसाद वितरण के साथ जलविहार उत्सव संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह जलविहार उत्सव परंपरागत रूप से करीब 500 वर्षों से निरंतर चल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *