अररिया में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल:युवक गिरफ्तार, पुलिस ने देसी कट्टा और मोबाइल फोन जब्त किया

अररिया में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल:युवक गिरफ्तार, पुलिस ने देसी कट्टा और मोबाइल फोन जब्त किया

अररिया में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने और हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद अररिया आरएस थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक लोहे का देसी कट्टा और मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह संजय साह का बेटा और कदवा वार्ड संख्या-09, अररिया आरएस थाना क्षेत्र का रहने वाला है। तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को आरएस थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला था। इस वीडियो में एक युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने वीडियो की जांच कराई, जिसके बाद उसमें दिख रहे युवक की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया गया। अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक की निशानदेही पर देसी कट्टा और वीडियो से संबंधित मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया। अररिया आरएस थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर, दारोगा अखिलेश कुमार व सौदागर कुमार, हवलदार ओम प्रकाश शर्मा, सिपाही रोहित कुमार, चंदन कुमार व सोनाली कुमारी तथा चौकीदार तनवीर आलम, असरफ और विष्णुदेव पासवान शामिल रहे। अररिया में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने और हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद अररिया आरएस थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक लोहे का देसी कट्टा और मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह संजय साह का बेटा और कदवा वार्ड संख्या-09, अररिया आरएस थाना क्षेत्र का रहने वाला है। तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को आरएस थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला था। इस वीडियो में एक युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने वीडियो की जांच कराई, जिसके बाद उसमें दिख रहे युवक की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया गया। अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक की निशानदेही पर देसी कट्टा और वीडियो से संबंधित मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया। अररिया आरएस थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर, दारोगा अखिलेश कुमार व सौदागर कुमार, हवलदार ओम प्रकाश शर्मा, सिपाही रोहित कुमार, चंदन कुमार व सोनाली कुमारी तथा चौकीदार तनवीर आलम, असरफ और विष्णुदेव पासवान शामिल रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *