भगवान लक्ष्मी-नारायण मूर्ति स्थापना दिवस समारोह:कल होगा आयोजन, होंगे भव्य धार्मिक कार्यक्रम

भगवान लक्ष्मी-नारायण मूर्ति स्थापना दिवस समारोह:कल होगा आयोजन, होंगे भव्य धार्मिक कार्यक्रम

लखनऊ स्थित नारायण सेवा संस्थान बुधवार को एक भव्य धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। यह आयोजन देवा रोड, बरेठी, बाराबंकी स्थित परिसर में भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण जी की मूर्ति स्थापना के चतुर्थ स्थापना दिवस पर किया जाएगा। संस्थान के आयोजकों ने बताया कि इस विशेष दिन प्रातः 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। नारायण सेवा संस्थान की ओर से सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और धर्मप्रेमियों से सादर अनुरोध किया गया है कि वे इस भव्य कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं और भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बनें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *