टीकमगढ़ में कुएं में मिला 20 वर्षीय युवती का शव:सुबह घर से निकली थी, खेत के पास दुपट्टा मिला; हर एंगल से जांच जारी

टीकमगढ़ में कुएं में मिला 20 वर्षीय युवती का शव:सुबह घर से निकली थी, खेत के पास दुपट्टा मिला; हर एंगल से जांच जारी

टीकमगढ़ के जतारा थाना क्षेत्र के लार खुर्द गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे कुएं से 20 साल की आयुषी बिदुआ का शव मिला। आयुषी सुबह करीब 9 बजे घर से निकली थी, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान खेत के पास उसका दुपट्टा मिला, जिसके बाद कुएं में तलाश की गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कुएं से शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खेत के पास मिला युवती का दुपट्टा थाना प्रभारी कमल सिंह के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि आयुषी सुबह घर से निकली थी। दोपहर तक वापस नहीं आने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान घर से कुछ दूरी पर खेत के पास आयुषी का दुपट्टा पड़ा मिला। पास में ही कुआं होने के कारण परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कुएं से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में तलाश की। कुछ देर बाद कुएं में आयुषी का शव मिला। उसे बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। आयुषी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *