बेगूसराय में 5 दिन से लापता मासूम का शव बरामद:सिर, एक हाथ, एक पैर गायब; 17 सितंबर को घर से खेलने निकला था

बेगूसराय में 5 दिन से लापता मासूम का शव बरामद:सिर, एक हाथ, एक पैर गायब; 17 सितंबर को घर से खेलने निकला था

बेगूसराय में 5 दिनों से लापता 5 साल के बच्चे की लाश बरामद की गई है। बच्चे का सिर, एक हाथ और एक पैर गायब है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र में धनकौल गांव की है। मृतक की पहचान धनकौल गांव के रहने वाले मोहम्मद शकील के बेटे सुफियान के रूप में हुई है। सुफियान पिछले 17 सितंबर की शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेलने की बात कहकर निकला था। जब वो काफी देर तक वापस घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने गांव और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। मासूम का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने तेघड़ा थाना में सुफियान की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज (सनहा) कराई। इसके बाद से ही पुलिस और परिजन अपने स्तर पर बच्चे की लगातार तलाश कर रहे थे। शुफियान चार भाई-बहन था, दो बड़ी बहन के बाद भाई में सबसे बड़ा था। शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरौनी-भगवानपुर सड़क को धनकौल के समीप जाम कर दिया। लोग घटना की जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए मंगलवार दोपहर कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में मिली लाश आज यानी मंगलवार दोपहर जब कुछ ग्रामीण तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल गांव में कब्रिस्तान के पास बलान नदी के किनारे से गुजर रहे थे, तो उन्हें झाड़ियों से तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब लोगों ने शंका होने पर झाड़ियों के नजदीक जाकर देखा, तो वहां एक बच्चे का बुरी तरह सड़ चुका क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ध्यान से देखा तो शव का सिर, एक हाथ और एक पैर गायब था। घटना की खबर तत्काल पुलिस को दी गई। शव मिलने की जानकारी के बाद सुफियान के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे बच्चे की लाश मिलने की जानकारी सुफियान के परिजन को भी मिली। वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और कपड़ों से लाश की पहचान सुफियान के रूप में की। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस और स्थानीय डीएसपी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बेगूसराय के SP मनीष भी मौके पर पहुंचे। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। पूरी टीम घटनास्थल और आसपास के इलाकों में गहन छानबीन कर साक्ष्य जुटा रही है। घटनास्थल के आसपास भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। परिजन बोले- हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं सुफियान की मां शबाना खातून ने बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे से मेरा बेटा गायब हुआ था। वो घर से खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक जब नहीं लौटा तो हम लोगों ने खोजबीन शुरू की। आज बच्चे की लाश मिली। हाफ पैंट और टीशर्ट से उसकी पहचान की गई। मेरे बेटे का हाथ-पैर और सिर गायब है। शबाना ने बताया कि मैं दिल्ली में रहती हूं। मेरे पति दिल्ली में ही काम करते थे। तीन महीने पहले उनकी तबीयत खराब हुई तो मैं पति और बच्चे के साथ यहां आई थी। हमारी तो किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। फिलहाल परिजनों ने किसी भी व्यक्ति से अपनी पुरानी दुश्मनी या रंजिश की बात से इनकार किया है। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल गांव से 17 सितंबर को 5 साल के सुफियान के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस संबंध में विधिवत कार्रवाई की जा रही थी। आज गांव के पास बलान नदी के किनारे झाड़ी से उक्त बालक का शव बरामद हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बेगूसराय में 5 दिनों से लापता 5 साल के बच्चे की लाश बरामद की गई है। बच्चे का सिर, एक हाथ और एक पैर गायब है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र में धनकौल गांव की है। मृतक की पहचान धनकौल गांव के रहने वाले मोहम्मद शकील के बेटे सुफियान के रूप में हुई है। सुफियान पिछले 17 सितंबर की शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेलने की बात कहकर निकला था। जब वो काफी देर तक वापस घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने गांव और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। मासूम का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने तेघड़ा थाना में सुफियान की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज (सनहा) कराई। इसके बाद से ही पुलिस और परिजन अपने स्तर पर बच्चे की लगातार तलाश कर रहे थे। शुफियान चार भाई-बहन था, दो बड़ी बहन के बाद भाई में सबसे बड़ा था। शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरौनी-भगवानपुर सड़क को धनकौल के समीप जाम कर दिया। लोग घटना की जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए मंगलवार दोपहर कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में मिली लाश आज यानी मंगलवार दोपहर जब कुछ ग्रामीण तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल गांव में कब्रिस्तान के पास बलान नदी के किनारे से गुजर रहे थे, तो उन्हें झाड़ियों से तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब लोगों ने शंका होने पर झाड़ियों के नजदीक जाकर देखा, तो वहां एक बच्चे का बुरी तरह सड़ चुका क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ध्यान से देखा तो शव का सिर, एक हाथ और एक पैर गायब था। घटना की खबर तत्काल पुलिस को दी गई। शव मिलने की जानकारी के बाद सुफियान के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे बच्चे की लाश मिलने की जानकारी सुफियान के परिजन को भी मिली। वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और कपड़ों से लाश की पहचान सुफियान के रूप में की। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस और स्थानीय डीएसपी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बेगूसराय के SP मनीष भी मौके पर पहुंचे। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। पूरी टीम घटनास्थल और आसपास के इलाकों में गहन छानबीन कर साक्ष्य जुटा रही है। घटनास्थल के आसपास भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। परिजन बोले- हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं सुफियान की मां शबाना खातून ने बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे से मेरा बेटा गायब हुआ था। वो घर से खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक जब नहीं लौटा तो हम लोगों ने खोजबीन शुरू की। आज बच्चे की लाश मिली। हाफ पैंट और टीशर्ट से उसकी पहचान की गई। मेरे बेटे का हाथ-पैर और सिर गायब है। शबाना ने बताया कि मैं दिल्ली में रहती हूं। मेरे पति दिल्ली में ही काम करते थे। तीन महीने पहले उनकी तबीयत खराब हुई तो मैं पति और बच्चे के साथ यहां आई थी। हमारी तो किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। फिलहाल परिजनों ने किसी भी व्यक्ति से अपनी पुरानी दुश्मनी या रंजिश की बात से इनकार किया है। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल गांव से 17 सितंबर को 5 साल के सुफियान के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस संबंध में विधिवत कार्रवाई की जा रही थी। आज गांव के पास बलान नदी के किनारे झाड़ी से उक्त बालक का शव बरामद हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *