वाराणसी से निकली सेवा संकल्प यात्रा उमरिया पहुंची:सदस्यों सिकल सेल के मरीजों से मिले; सरकारी योजनाओं का लाभ बताया

वाराणसी से निकली सेवा संकल्प यात्रा उमरिया पहुंची:सदस्यों सिकल सेल के मरीजों से मिले; सरकारी योजनाओं का लाभ बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर वाराणसी से शुरू हुई ‘सेवा संकल्प यात्रा’ उमरिया पहुंची। यहां अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम भी हुए। यात्रा में शामिल सदस्यों ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान उनसे योजनाओं से मिले लाभ, उनके अनुभव और योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों ने भी यात्रा के सदस्यों के सामने अपनी बातें रखीं। सिकल सेल से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से की बातचीत यात्रा के तहत गौ सेवा संस्थान का दौरा किया गया। यहां सदस्यों ने गायों को चारा खिलाया और गौ सेवा में हिस्सा लिया। इसके बाद यात्रा उमरिया जिला अस्पताल पहुंची। यहां सदस्यों ने सिकल सेल बीमारी से प्रभावित मरीजों और उनके परिजन से बातचीत की। उनसे बीमारी से जुड़ी दिक्कतों, इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। यात्रा के सदस्यों ने मरीजों और उनके परिजन के अनुभव सुने और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की। यात्रा के दौरान कई जागरूकता अभियान जारी यात्रा से जुड़े अच्युत आनंद पांडे ने बताया कि यह ‘सेवा संकल्प यात्रा’ है, जो वडनगर में पूरी होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रुककर सेवा संकल्प के तहत कार्य किए जाते हैं और लोगों को जागरूक किया जाता है। उमरिया में कार्यक्रम पूरे होने के बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *