औरैया में सेवा संकल्प अभियान की बाइक यात्रा का स्वागत:योग, स्वच्छता और पौधारोपण के जरिए दिया सेवा का संदेश

औरैया में सेवा संकल्प अभियान की बाइक यात्रा का स्वागत:योग, स्वच्छता और पौधारोपण के जरिए दिया सेवा का संदेश

औरैया में सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही बाइक यात्रा का मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे महटोली सीमा पर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया। इस दौरान सेवा, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल युवाओं ने योगाभ्यास के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर ने योग को स्वस्थ जीवनशैली और नियमित दिनचर्या के लिए महत्वपूर्ण बताया। नेताओं ने किया पौधारोपण इसके बाद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे और विधायक गुड़िया कठेरिया समेत अन्य नेताओं ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि पेड़ जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। आनेपुर में लाभार्थियों से किया संवाद कार्यक्रम के अंतिम चरण में ग्राम पंचायत आनेपुर में लाभार्थी संवाद आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने योजनाओं से मिले फायदे साझा किए। पार्टी नेताओं ने लाभार्थियों का स्वागत और सम्मान किया। वक्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर यात्रा प्रभारी राघवेंद्र सिंह, सह प्रभारी सुधांशु सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, भूरे चौबे, सौरभ भूषण शर्मा, रजनीश पाण्डेय, विशाल शुक्ला, अवधेश भदौरिया, अंकुर तिवारी, हरपाल सिंह, रामजी मिश्रा, रामजी बाजपेई, राहुल गुप्ता, नितिन अवस्थी और कन्हैया कठेरिया मौजूद रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *