मधेपुरा में बाइक की टक्कर से युवक की मौत:सेफ्टी बैरियर से टकराकर गई जान, मुआवजे के लिए नेशनल हाईवे एक घंटा जाम

मधेपुरा में बाइक की टक्कर से युवक की मौत:सेफ्टी बैरियर से टकराकर गई जान, मुआवजे के लिए नेशनल हाईवे एक घंटा जाम

मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र के कुरसंडी में सोमवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरसंडी पंचायत के वार्ड-4 निवासी संजय ऋषिदेव (35) के रूप में हुई है। बाइक की टक्कर के बाद संजय सड़क किनारे लगे सेफ्टी बैरियर से टकरा गए थे। बताया गया कि संजय सोमवार शाम मधेली बाजार से पैदल अपने घर कुरसंडी लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच कर रही पुलिस स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए उदाकिशुनगंज पीएचसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुरैनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया था। बाद में पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेशनल हाईवे एक घंटे तक रहा जाम मंगलवार सुबह परिजनों और स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर एनएच-106 जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बंद रहा। सूचना पर पहुंची पुरैनी पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई और प्रक्रिया का आश्वासन दिया। पुरैनी थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ। संजय अपने पीछे पत्नी, 14 साल की बेटी और 11 व 7 साल के दो बेटों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुरैनी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के अनुसार केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र के कुरसंडी में सोमवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरसंडी पंचायत के वार्ड-4 निवासी संजय ऋषिदेव (35) के रूप में हुई है। बाइक की टक्कर के बाद संजय सड़क किनारे लगे सेफ्टी बैरियर से टकरा गए थे। बताया गया कि संजय सोमवार शाम मधेली बाजार से पैदल अपने घर कुरसंडी लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच कर रही पुलिस स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए उदाकिशुनगंज पीएचसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुरैनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया था। बाद में पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेशनल हाईवे एक घंटे तक रहा जाम मंगलवार सुबह परिजनों और स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर एनएच-106 जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बंद रहा। सूचना पर पहुंची पुरैनी पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई और प्रक्रिया का आश्वासन दिया। पुरैनी थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ। संजय अपने पीछे पत्नी, 14 साल की बेटी और 11 व 7 साल के दो बेटों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुरैनी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के अनुसार केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *