कैमूर में 2 ट्रकों से 1 करोड़ की शराब जब्त:7361 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई, पंजाब के 2 ड्राइवर गिरफ्तार

कैमूर में 2 ट्रकों से 1 करोड़ की शराब जब्त:7361 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई, पंजाब के 2 ड्राइवर गिरफ्तार

कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। यहां दो ट्रकों से एक करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है। इस कार्रवाई में कुल 7,361 लीटर विदेशी शराब (लगभग 735 पेटी) बरामद हुई है। पुलिस ने पंजाब निवासी हरविंदर सिंह और सतनाम सिंह नाम के दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। मोहनिया चेकपोस्ट के उत्पाद प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें पहले से ही एक खास ट्रक नंबर से बिहार में शराब की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर जांच तेज की गई। समेकित जांच चौकी मोहनिया के पास गाड़ियों को रोककर तलाशी ली गई। आरोपियों ने शराब झारखंड ले जाने का किया दावा ट्रकों के कागजात न दिखाने पर उनकी जांच की गई। एक ट्रक में साइकिल के टायरों की आड़ में 185 पेटी शराब छिपाई गई थी। दूसरे ट्रक में जीरा और ठंडे पेय की आड़ में 550 पेटी शराब रखी गई थी। मौके से पंजाब निवासी हरविंदर सिंह (पटियाला) और सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद प्रभारी के मुताबिक, आरोपियों ने शराब झारखंड ले जाने का दावा किया, लेकिन आशंका है कि इसे बिहार में ही बेचने की योजना थी। 5,000 रुपए देने का किया गया था वादा गिरफ्तार ड्राइवर हरविंदर सिंह ने बताया कि उसे जीरकपुर से गाड़ी मिली थी और उसे रांची ले जाने को कहा गया था। उसने दावा किया कि उसे ट्रक में शराब होने की कोई जानकारी नहीं थी। उसे सिर्फ गाड़ी रांची तक पहुंचाने के लिए हर चक्कर के 5,000 रुपए देने का वादा किया गया था। हरविंदर सिंह के अनुसार, वह पहली बार इस रास्ते पर गाड़ी लेकर आया था। उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें कोर्ट भेज दिया है। कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। यहां दो ट्रकों से एक करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है। इस कार्रवाई में कुल 7,361 लीटर विदेशी शराब (लगभग 735 पेटी) बरामद हुई है। पुलिस ने पंजाब निवासी हरविंदर सिंह और सतनाम सिंह नाम के दो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। मोहनिया चेकपोस्ट के उत्पाद प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें पहले से ही एक खास ट्रक नंबर से बिहार में शराब की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर जांच तेज की गई। समेकित जांच चौकी मोहनिया के पास गाड़ियों को रोककर तलाशी ली गई। आरोपियों ने शराब झारखंड ले जाने का किया दावा ट्रकों के कागजात न दिखाने पर उनकी जांच की गई। एक ट्रक में साइकिल के टायरों की आड़ में 185 पेटी शराब छिपाई गई थी। दूसरे ट्रक में जीरा और ठंडे पेय की आड़ में 550 पेटी शराब रखी गई थी। मौके से पंजाब निवासी हरविंदर सिंह (पटियाला) और सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद प्रभारी के मुताबिक, आरोपियों ने शराब झारखंड ले जाने का दावा किया, लेकिन आशंका है कि इसे बिहार में ही बेचने की योजना थी। 5,000 रुपए देने का किया गया था वादा गिरफ्तार ड्राइवर हरविंदर सिंह ने बताया कि उसे जीरकपुर से गाड़ी मिली थी और उसे रांची ले जाने को कहा गया था। उसने दावा किया कि उसे ट्रक में शराब होने की कोई जानकारी नहीं थी। उसे सिर्फ गाड़ी रांची तक पहुंचाने के लिए हर चक्कर के 5,000 रुपए देने का वादा किया गया था। हरविंदर सिंह के अनुसार, वह पहली बार इस रास्ते पर गाड़ी लेकर आया था। उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें कोर्ट भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *