चंबल संभाग के 240 भाजपा नेताओं की हुई बैठक:सेवा माह और संगठन के मजबूती पर हुई बातचीत

चंबल संभाग के 240 भाजपा नेताओं की हुई बैठक:सेवा माह और संगठन के मजबूती पर हुई बातचीत

मुरैना के इंद्रलोक होटल में मंगलवार को भाजपा की चंबल संभाग की संभागीय बैठक हुई। बैठक का निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक था, लेकिन यह करीब 12 बजे शुरू हुई। संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में चंबल संभाग के करीब 240 नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। सेवा माह के कार्यक्रमों की समीक्षा नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने बैठक के बाद बताया कि बैठक में मुख्य रूप से सेवा संकल्प और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है और संगठन की तैयारियां लगातार चलती रहती हैं। फिलहाल बैठक में सेवा संकल्प और संगठन से जुड़े विषयों पर ही चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा माह 17 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। बैठक में अब तक हुए कार्यक्रमों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि दीप प्रज्वलन और रक्तदान जैसे कार्यक्रमों में रिकॉर्ड बनाने के साथ 17 अक्टूबर तक होने वाले अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी मंथन किया गया। संगठन को लेकर भी चर्चा बैठक में चंबल संभाग में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई। बैठक को संगठन स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि नेताओं ने बैठक के एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। ये नेता रहे मौजूद बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, जिला संगठन प्रभारी राजू बाथम, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुरैना-श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, सबलगढ़ विधायक सरला रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर, सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नरोत्तम मिश्रा बिना मीडिया से चर्चा किए रवाना बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से चर्चा किए बिना रवाना हो गए। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से संगठन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे संगठन स्तर पर कुछ नहीं बोलते।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *