मुजफ्फरपुर- 7 महीने की प्रेग्नेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मृतका के भाई का आरोप- मारपीट कर हत्या की गई; ससुराल वालों ने कहा- फंदा लगाकर जान दी

मुजफ्फरपुर- 7 महीने की प्रेग्नेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मृतका के भाई का आरोप- मारपीट कर हत्या की गई; ससुराल वालों ने कहा- फंदा लगाकर जान दी

मुजफ्फरपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 7 महीने की प्रेग्नेंट नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। शव फदे से लटका मिला है। नवविवाहिता के भाई का कहना है कि मेरी बहन की हत्या कर शव को लटकाया गया है, जबकि मृतका के ससुरालवालों का कहना है कि उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। घटना औराई थाना क्षेत्र के अतरार पंचायत के बड़ा खुर्द गांव की है। मृतका की पहचान रीना देवी (22), पति भूलटून दास के रूप में हुई है। मृतका का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है मृतका का पति भूलटून दास बाहर रहकर मजदूरी करता है। ससुराल पक्ष के अनुसार, रीना ने सोमवार देर रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना मायके वालों को दी गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोग बड़ा खुर्द पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। कटरा थाना क्षेत्र के कटाई गांव के रहने वाले मृतका के भाई सुधीर कुमार का आरोप है कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। सुधीर के अनुसार, मंगलवार तड़के फोन पर बहन के फंदा लगाने की सूचना मिली। इसके बाद वह परिजनों और ग्रामीणों के साथ बड़ा खुर्द पहुंचा। मृतका के भाई ने जीजा के देवर पर लगाया हत्या का आरोप सुधीर का दावा है कि रीना का शव जमीन पर रखा हुआ था। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे और गले पर रस्सी के निशान दिखाई दे रहे थे। उसने घर में टूटी हुई चूड़ियां मिलने की बात भी कही है। भाई ने आरोप लगाया कि रीना की उसके देवर ने मारपीट के दौरान हत्या की है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। छोटी बहन ने जीजा के देवर से लव मैरिज की, इसे लेकर दोनों परिवारों में विवाद था सुधीर कुमार के अनुसार, रीना की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और वह सात महीने की गर्भवती थी। उसने बताया कि करीब एक वर्ष पहले रीना की छोटी बहन ने उसके देवर से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। भाई के अनुसार, दोनों बहनें एक ही घर में रह रही थीं। इसी पारिवारिक विवाद को वह घटना से जोड़कर हत्या की आशंका जता रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह सूचना मिलने के बाद औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। औराई थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष की ओर से आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम के बाद थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही है। मुजफ्फरपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 7 महीने की प्रेग्नेंट नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। शव फदे से लटका मिला है। नवविवाहिता के भाई का कहना है कि मेरी बहन की हत्या कर शव को लटकाया गया है, जबकि मृतका के ससुरालवालों का कहना है कि उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। घटना औराई थाना क्षेत्र के अतरार पंचायत के बड़ा खुर्द गांव की है। मृतका की पहचान रीना देवी (22), पति भूलटून दास के रूप में हुई है। मृतका का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है मृतका का पति भूलटून दास बाहर रहकर मजदूरी करता है। ससुराल पक्ष के अनुसार, रीना ने सोमवार देर रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना मायके वालों को दी गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोग बड़ा खुर्द पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। कटरा थाना क्षेत्र के कटाई गांव के रहने वाले मृतका के भाई सुधीर कुमार का आरोप है कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। सुधीर के अनुसार, मंगलवार तड़के फोन पर बहन के फंदा लगाने की सूचना मिली। इसके बाद वह परिजनों और ग्रामीणों के साथ बड़ा खुर्द पहुंचा। मृतका के भाई ने जीजा के देवर पर लगाया हत्या का आरोप सुधीर का दावा है कि रीना का शव जमीन पर रखा हुआ था। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे और गले पर रस्सी के निशान दिखाई दे रहे थे। उसने घर में टूटी हुई चूड़ियां मिलने की बात भी कही है। भाई ने आरोप लगाया कि रीना की उसके देवर ने मारपीट के दौरान हत्या की है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। छोटी बहन ने जीजा के देवर से लव मैरिज की, इसे लेकर दोनों परिवारों में विवाद था सुधीर कुमार के अनुसार, रीना की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और वह सात महीने की गर्भवती थी। उसने बताया कि करीब एक वर्ष पहले रीना की छोटी बहन ने उसके देवर से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। भाई के अनुसार, दोनों बहनें एक ही घर में रह रही थीं। इसी पारिवारिक विवाद को वह घटना से जोड़कर हत्या की आशंका जता रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह सूचना मिलने के बाद औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। औराई थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष की ओर से आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम के बाद थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *