कानपुर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘वन्दे मातरम् सामूहिक गायन महोत्सव – कार्यक्रम नमामि भारतम्’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर, कानपुर में भी भव्य आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दिनांक 25 सितम्बर 2026, दिन शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे विद्यालय के शैक्षिक परिसर में आयोजित होगा। इसका विषय “एक समय, एक लय, एक स्वर वन्दे मातरम्” रखा गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय श्री ने बताया कि भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रान्त के आह्वान पर सभी आचार्य, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक एक साथ वन्दे मातरम् का गायन कर राष्ट्र भक्ति का परिचय देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देश प्रेम, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्र गीत के सम्मान की भावना को जागृत करना है।

