एशियाड फाइनल- भारत ने श्रीलंका को 217 का टारगेट दिया:मंधाना ने 79, ऋचा ने 49 और शेफाली ने 48 रन बनाए

एशियाड फाइनल- भारत ने श्रीलंका को 217 का टारगेट दिया:मंधाना ने 79, ऋचा ने 49 और शेफाली ने 48 रन बनाए

भारतीय विमेंस टीम ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका को 217 रन का टारगेट दिया है। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 79, ऋचा घोष ने नाबाद 49 और शेफाली वर्मा ने 48 रन की पारी खेली। मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। मंधाना के 45 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चामुडी प्रभोदा ने एक-एक विकेट लिया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी. कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन. श्री चरणी, नंदनी शर्मा। श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), काव्या काविंदी, मिथाली अयोध्या, चामुडी प्रभोदा, सुगंधिका कुमारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *